22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरक्षण आंदोलनकारियों से मिले डिप्टी CM ब्रजेश पाठक; बोले- जल्द होगी केंद्रीय मंत्री से बात, छात्र नेताओं के साथ की प्रेस-कॉन्फ्रेंस

Deputy CM Brajesh Pathak: उत्तर प्रदेश डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने जंतर-मंतर पर आरक्षण और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान छात्रों ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को मांग पत्र भी सौंपा, पाठक ने छात्रों को दो दिन के भीतर केंद्रीय मंत्री से बैठक कराने का आश्वासन दिया।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Mohsina Bano

Aug 22, 2026

Deputy CM Brajesh Pathak, Jantar Mantar Reservation Protest, UP News

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने 2 दिन में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात का दिया भरोसा (फोटो- X/@brajeshpathakup)

Jantar Mantar Reservation Protest:उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था और आरक्षण के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की है। छात्रों ने शनिवार को डिप्टी सीएम से मिलकर अपनी मांगों से जुड़ा एक ज्ञापन उन्हें सौंपा। इस दौरान ब्रजेश पाठक ने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचा दिया गया है और सरकार उनकी समस्याओं को लेकर पूरी तरह से गंभीर है।

केंद्रीय मंत्री से मुलाकात का दिया भरोसा

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में आयोजित एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ आंदोलन से जुड़े छात्र नेता हर्ष दुबे, मृत्युंजय पाठक और शिव शर्मा भी मौजूद रहे। ब्रजेश पाठक ने मीडिया को बताया कि जंतर मंतर पर धरना दे रहे छात्रों की ओर से उन्हें जो पत्र मिला है उसे तुरंत प्रभाव से केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को यह भरोसा दिलाया है कि अगले 2 दिनों के भीतर उनकी मुलाकात केंद्रीय मंत्री से कराई जाएगी ताकि वे अपना पक्ष सीधे तौर पर सरकार के सामने रख सकें।

आरक्षण व्यवस्था में समानता की मांग

प्रदर्शनकारी छात्रों ने अपने मांग पत्र में मौजूदा शिक्षा और आरक्षण व्यवस्था को लेकर कई बड़े सवाल खड़े किए हैं। छात्रों का साफ कहना है कि उनके बीच किसी भी तरह का भेदभाव या पदानुक्रम बिल्कुल नहीं होना चाहिए। सभी छात्रों को एक समान अवसर मिलने चाहिए जिससे हर एक छात्र के हितों का ध्यान रखा जा सके। छात्र नेता हर्ष दुबे ने बताया कि वे जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे और उन्हें अपनी मांगों पर विचार किए जाने का सकारात्मक आश्वासन मिला है।

अब केंद्रीय मंत्री के फैसले पर टिकी नजरें

छात्रों द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़ी घटनाओं के क्रम, छात्रों की मुख्य मांगों और प्रदर्शनकारियों के साथ प्रशासन द्वारा किए गए व्यवहार का भी विस्तार से जिक्र किया गया है। छात्रों का कहना है कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिले आश्वासन के बाद अब उनकी नजरें दो दिनों के भीतर होने वाली केंद्रीय मंत्री के साथ बैठक पर टिकी हुई हैं। इस अहम बैठक में अपनी बातों को विस्तार से रखने के बाद छात्र एक बार फिर से मीडिया के सामने अपना अगला रुख स्पष्ट करेंगे।