30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्यपाल ने राजीव कुमार को रेरा अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करायी

तीन अन्य सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 9 Aug 2018, 7:06 PM IST

New RERA President

राज्यपाल ने बलविन्दर कुमार अवकाश प्राप्त प्रशासनिक अधिकारी, कल्पना मिश्रा सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी, भानु प्रताप सिंह अवकाश प्राप्त आई0पी0एस0 अधिकारी को भी रेरा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करायी।राजीव कुमार उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के पद से 30 जून 2018 को सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्हें राज्य सरकार सहित भारत सरकार के विभिन्न विभागों में कार्य करने का लम्बा प्रशासनिक अनुभव रहा है।

New RERA President

बलविन्दर कुमार उत्तर प्रदेश संवर्ग के प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं जो 28 फरवरी 2017 को सेवानिवृत्त हुए हैं । बलविन्दर कुमार को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कार्य करने का अनुभव है तथा भारत सरकार में सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। भानु प्रताप सिंह भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे हैं जो 30 जून 2017 को डायरेक्टर विजिलेंस उत्तर प्रदेश के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। श्रीमती कल्पना मिश्रा न्यायिक सेवा की अधिकारी रही हैं तथा जिला जज पद से 31 जनवरी 2018 को सेवानिवृत्त हुई हैं।

New RERA President

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन सुरेश पासी, मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय, पुलिस महानिदेशक ओ0पी0 सिंह, राज्यपाल के प्रमुख सचिव हेमन्त राव, प्रमुख सचिव गृह अरविन्द्र कुमार, प्रमुख सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण, रेरा के सचिव श्री अबरार अहमद, राज्यपाल के विशेष सचिव डाॅ0 अशोक चन्द्र, विशेष सचिव आवास राजेश पाण्डेय सहित अन्य विशिष्टजन भी उपस्थित थे।