12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजीव कुमार को नहीं मिलेगा सेवा विस्तार, मुख्य सचिव पद की रेस में शामिल हैं ये अफसर

प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार का कार्यकाल नहीं बढ़ेगा।

2 min read
Google source verification
rajiv kumar

राजीव कुमार को नहीं मिलेगा सेवा विस्तार, मुख्य सचिव पद की रेस में शामिल हैं ये अफसर

लखनऊ. प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार का कार्यकाल नहीं बढ़ेगा। वे मुख्य सचिव पद से 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि कैबिनेट बैठक में उनकी सेवा विस्तार पर मुहर लग सकती है। कैबिनेट की बैठक के बाद साफ़ हो गया कि उनको कार्यकाल विस्तार नहीं दिया जाएगा। हालांकि सरकार ने उनके योगदान की सराहना की और इस बात के संकेत दिए कि आने वाले समय में उनकी किसी अन्य रूप में सेवा ली जा सकती है।

कई अफसरों के नामों पर चर्चा

इसके साथ ही अब उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव के नाम को लेकर एक बार फिर से कयास लगने शुरू हो गए हैं। मुख्य सचिव के रूप में आईडीसी डॉ अनूप चंद्र पाण्डेय, राजस्व परिषद अध्यक्ष प्रवीर कुमार, लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल, समाज कल्याण आयुक्त चंद्र प्रकाश के नाम चर्चा में हैं। इसके अलावा केंद्र में तैनात अनंत कुमार सिंह, अविनाश कुमार श्रीवास्तव और दुर्गा शंकर मिश्रा का भी नाम मुख्य सचिव पद के लिए संभावित दावेदारों की सूची में है।

मुख्य सचिव पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

वर्तमान मुख्य सचिव राजीव कुमार 1981 बैच के आईएएस अफसर हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद 1982, 1983 और 1984 बैच के कई अफसर इस पद के लिए रेस में हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव के रूप में किस अफसर को जिम्मेदारी सौपी जाती है। योगी सरकार के लिए यह निर्णय इसलिए भी महत्वपूर्ण साबित होना है क्योंकि लोकसभा चुनाव सिर पर है और ऐसे अफसर की जरूरत है जो योजनाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से लागू करा सके जिससे जनता का विश्वास सरकार में बना रहे।

यह भी पढें - बड़े मंगल पर मुस्लिमों ने कराया भंडारा, कहा - खत्म नहीं होने देंगे हिन्दू-मुस्लिम के बीच की एकता

यह भी पढें - Cabinet Decision : पीजीआई की तर्ज पर विकसित होगा लोहिया इंस्टीट्यूट, गवर्नर होंगे कुलाधिपति