10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुलायम के करीबी रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन, ऐसा था उनका राजनीतिक सफर

- सिंगापुर के अस्पताल में ली अंतिम सांस- लंबे वक्त से चल रहे थे बीमार- उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गये थे अमर सिंह
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 1 Aug 2020, 7:32 PM IST

मुलायम के करीबी रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन, ऐसा था उनका राजनीतिक सफर

अमर सिंह को कभी मुलायम सिंह यादव का बेहद करीबी नेता माना जाता था।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में शुमार समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता व राज्यसभा सांसद अमर सिंह (64) का निधन हो गया है। सिंगापुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लंबे समय से बीमारी से वह बीमारी से जूझ रहे थे। अमर सिंह को मुलायम सिंह यादव का बेहद करीबी नेता माना जाता था। लेकिन, 2017 से पहले मुलायम परिवार में चाचा-भतीजे के बीच छिड़ी वर्चस्व की जंग में अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद उनकी बीजेपी से नदजीकियां राजनीतिक सुर्खियां बनती रहीं। इससे पहले वर्ष 2010 में मुलायम सिंह ने भी अमर सिंह को पार्टी से निकाल दिया था, जिसके बाद इन्होंने राजनैतिक जीवन से कुछ समय के लिए संन्यास भी ले लिया था। वर्ष 2016 में इनकी फिर से समाजवादी पार्टी में वापसी हुई।

अमर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद थे। उच्च सदन के लिए उन्हें 5 जुलाई 2016 को चुना गया था। समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद उनकी सक्रियता कम हो गई थी। हालांकि, बीमार होने से पहले तक उनकी करीबियां भारतीय जनता पार्टी से बढ़ रही थीं। 1996 में राज्यसभा सदस्य के तौर पर उन्होंने राजनीतिक सफर शुरू किया था। इससे पहले वह 2002 और 2008 में भी राज्यसभा के लिए चुने जाते रहे हैं। अमर सिंह ने राष्ट्रीय लोकमंच नाम से पार्टी भी बनाई था और प्रदेश में चुनाव भी लड़ा, लेकिन पार्टी को एक भी सीट पर सफलता नहीं मिली।