29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षाबंधन से पहले आशा बहनों को योगी ने दिया बड़ा गिफ्ट, सरकार ने इस सुविधा का किया ऐलान

Raksha bandhan 2024 : स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। योगी सरकार ने उन्हें प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक सालाना मुफ्त इलाज की सुविधा देने का ऐलान किया है। इसका लाभ प्रदेश की करीब पौने दो लाख आशा बहनों और उनके परिवारों को मिलेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 14 Aug 2024, 11:49 AM IST

Chief Minister Yogi Adityanath

Chief Minister Yogi Adityanath

रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश की आशा कार्यकर्ताओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने घोषणा की है कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत करीब पौने दो लाख आशा कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक सालाना मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें: LDA की वेबसाइट और पोर्टल होंगे हाईटेक, नया सॉफ्टवेयर तेज करेगा रिस्पांस टाइम, जारी हुआ आदेश

इस योजना का लाभ आशा कार्यकर्ताओं को जल्द ही मिलना शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही कुछ आशाओं को आयुष्मान कार्ड देकर इस योजना की औपचारिक शुरुआत करेंगे। इस सुविधा से आशा बहनों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी, जिससे उनकी आर्थिक चिंता कम होगी और स्वास्थ्य सेवाओं में उनका भरोसा बढ़ेगा।

आईसीयू सेवाओं को मजबूत बनाने की पहल

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के सरकारी अस्पतालों में आईसीयू सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए विशेषज्ञों और स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण देने की दिशा में काम कर रही है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा के अनुसार लखनऊ के सिविल अस्पताल, लोकबंधु अस्पताल, और झांसी जिला अस्पताल के आईसीयू स्टाफ ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन से पहले Yogi Government का बड़ा तोहफा: 19-20 अगस्त को बसों में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा

लखनऊ और झांसी के अस्पतालों में सफल प्रशिक्षण

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य अस्पतालों में आईसीयू सेवाओं को पूरी तरह से सक्रिय और सक्षम बनाना है, ताकि गंभीर मरीजों का इलाज बेहतर तरीके से किया जा सके। यह कदम सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और अधिक उन्नत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें: Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में शराब की दुकानें रहेंगी बंद, DM ने जारी किया आदेश