
Yogi Government Free Bus Travel
रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस साल भी महिलाओं के लिए विशेष सुविधा की घोषणा की है। 19 और 20 अगस्त को सभी महिला यात्री उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस आदेश को सख्ती से लागू करने के लिए सोमवार को रोडवेज के अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह वर्मा ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देशित किया है।
रक्षाबंधन पर 19-20 अगस्त को महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में फ्री यात्रा, 17-22 अगस्त तक बढ़ेगी बसें
आगरा परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने जानकारी दी कि 19 और 20 अगस्त को किसी भी महिला यात्री को रोडवेज बस में सफर के दौरान टिकट नहीं लेना होगा। अगर कोई कंडक्टर टिकट लेने की मांग करता है, तो उसकी शिकायत तुरंत की जा सकती है।
इसके अलावा रक्षाबंधन पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए 17 से 22 अगस्त के बीच सभी रूट्स पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। आगरा परिक्षेत्र की सभी रोडवेज बसें पूरी क्षमता के साथ संचालित होंगी, जिससे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।
Updated on:
13 Aug 2024 09:42 am
Published on:
13 Aug 2024 09:42 am
