29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP T-20 League Season 2: 25 अगस्त से इकाना स्टेडियम में होगी यूपी टी-20 लीग सीजन 2 की शुरुआत

UP T-20 League Season 2: यूपी टी-20 लीग सीजन 2 की शुरुआत 25 अगस्त से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने जा रही है। यह क्रिकेट टूर्नामेंट 14 सितंबर तक चलेगा, जिसमें 6 टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगी। उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियाँ जाह्नवी कपूर, सारा अली खान और अनन्या पांडे परफॉर्म करेंगी। इसके अलावा, सिंगर्स नेहा कक्कड़, बादशाह और हनी सिंह के भी शामिल होने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 13 Aug 2024, 10:15 AM IST

UP T-20 League Season 2: यूपी टी-20 लीग सीजन 2 पर लखनऊ में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां

UP T-20 League Season 2: यूपी टी-20 लीग का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है, और इसके सभी मैच लखनऊ के प्रसिद्ध इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे। यह लीग 25 अगस्त से शुरू होकर 14 सितंबर तक चलेगी, जिसमें क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें:  IAS Transfers: यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष IAS अधिकारियों के हुए तबादले

उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियाँ जान्हवी कपूर, सारा अली खान और अनन्या पांडे अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। इसके अलावा, मशहूर सिंगर्स नेहा कक्कड़, बादशाह और हनी सिंह के भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने की संभावना है, जो इस इवेंट को और भी खास बनाएगा।

यह भी पढ़ें: Heavy Rain: UP  में मूसलाधार बारिश का कहर, लखनऊ समेत कई जिलों में मौसम सुहाना लेकिन जलभराव से परेशानी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को यूपी टी-20 लीग सीजन 2 का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। रैना सीजन 1 में भी लीग के ब्रांड एंबेसडर थे और इस बार भी लीग के साथ जुड़े हुए हैं, जिससे लीग का रोमांच और बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में मुस्लिम रीति रिवाज से दफनाया गया हिन्दू का शव, परिजनों की बात सुनकर सन्न रह गए अधिकारी, मचा बवाल 

इस सीजन में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी: कानपुर सुपरस्टार्स, मेरठ मेवरिक्स, नोएडा किंग्स, गोरखपुर लायंस, लखनऊ फालकंस, और काशी रुद्राज। सभी टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, जिसमें हर टीम चैंपियनशिप खिताब जीतने के लिए जी-जान से खेलेगी।

यूपी टी-20 लीग (UP T-20 League Season 2) ऑक्शन में भुवनेश्वर कुमार बने सबसे महंगे खिलाड़ी

रविवार को लखनऊ में हुए ऑक्शन में भुवनेश्वर कुमार सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें लखनऊ फालकंस फ्रेंचाइजी ने 30 लाख 25 हजार रुपये में खरीदा।