
IAS Transfers
IAS Transfers:उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई शीर्ष IAS अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं। मोनिका गर्ग को एपीसी (एग्रीकल्चर प्रोडक्शन कमिश्नर) नियुक्त किया गया है, जबकि उनके पास अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की भी जिम्मेदारी बनी रहेगी। इसके साथ ही एम देवराज को नियुक्ति विभाग का नया अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है। देवराज के पास तकनीकी शिक्षा विभाग भी बना रहेगा।
इसी प्रकार, बीना मीणा से महिला कल्याण और बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी हटा दी गई है, हालांकि उनके पास आबकारी, गन्ना और आयुष विभागों की जिम्मेदारी बनी रहेगी। लीना जौहरी को प्रमुख सचिव बाल विकास पुष्टाहार नियुक्त किया गया है, और वह महिला कल्याण की भी प्रमुख सचिव होंगी। रवींद्र कुमार को प्रमुख सचिव कृषि और रवींद्र नायक को प्रमुख सचिव पशुधन बनाया गया है। रवींद्र नायक के पास प्रमुख सचिव सचिवालय की जिम्मेदारी भी बनी रहेगी।
. मोनिका गर्ग को एपीसी का अतिरिक्त प्रभार
.एम देवराज बने नियुक्ति विभाग के ACS
.बीना मीणा से महिला कल्याण का प्रभार हटा, अन्य विभाग बरकरार
.लीना जौहरी को बाल विकास और महिला कल्याण की जिम्मेदारी
.रवींद्र कुमार और रवींद्र नायक को नई जिम्मेदारियां
Updated on:
12 Aug 2024, 5:21 PM IST
Published on:
12 Aug 2024, 5:21 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.