डंपी ने शासन प्रशासन से मांग की है समूचे मुस्लिम समुदाय की आस्था पर चोट पहुंचाने वाले वसीम रिजवी पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाए, अन्यथा उन्माद बढ़ने की पूरी संभावना है। वक्फ बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए वसीम रिजवी ने जो भ्रष्टाचार किया है, सरकार उसे उन मामलों में तत्काल गिरफ्तार करे। साथ ही वसीम रिजवी ने किसके कहने से ऐसा गैर कानूनी कृत्य किया है, उस व्यक्ति को भी बेनकाब किया जाए।