आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा गठबंधन समाजवादी पार्टी से था, है और रहेगा। आगे गठबंधन का स्वरूप क्या होगा? हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा। हम तो यह चाहते हैं कि जैसे हम पहले सपा के साथ गठबंधन में थे, आगे भी वैसे रहे और इस गठबंधन को और बड़ा किया जाए। साथ में कांग्रेस को भी शामिल किया जाए। मसूद अहमद ने बताया कि पहले भी बसपा का गठबंधन सपा से था और हमें समाजवादी पार्टी के कोटे से सीटें दी गई थी। यदि अगर सपा और बसपा का गठबंधन खत्म हुआ है तो उससे हमारे और सपा के गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। अब यह माना जा रहा है कि सपा और आरएलडी मिलकर विधानसभा का उपचुनाव लड़ेंगे।