2000 Rupee Note: आरबीआई ने 19 मई यानी कल 2000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान किया। लेकिन 30 सितंबर, 2023 तक 2000 रुपए के नोट वैध रहेंगे। आम लोग 23 मई, 2023 से 30 सितंबर 2023 के बीच बैंकों में जाकर नोट को बदल सकते हैं। एक बार में दो हजार रुपए के 10 नोटों को बदला जा सकता है यानी कि 20000 रुपए।