19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / Photos / संघ के स्वयंसेवकों ने सेवा बस्ती में जाकर बांधा रक्षासूत्र

संघ के स्वयंसेवकों ने सेवा बस्ती में जाकर बांधा रक्षासूत्र

स्वयंसेवक टोलियों में बंटकर अलग-अलग सेवा बस्तियों में जाकर लोगों को रक्षासूत्र बांधा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 27 Aug 2018, 6:17 PM IST

rss news

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संवाद नगर का रक्षाबंधन उत्सव विश्व संवाद केन्द्र जियामऊ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को रक्षासूत्र बांधा और मिठाई खिलाई। विश्व संवाद केन्द्र में कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवक टोलियों में बंटकर अलग-अलग सेवा बस्तियों में जाकर लोगों को रक्षासूत्र बांधा। इस दौरान स्वयंसेवकों की एक टोली मार्टिनपुरवा जाकर रक्षासूत्र बांधा।

rss news

सेवा बस्तियों (मलिन बस्ती) यानी ऐसा क्षेत्र जिसे लोग उपेक्षित मानते हैं, जहां जाने से कतराते हैं एवं जिसे समाज के लिए महत्वपूर्ण नहीं मानते हैं। ऐसी बस्तियों में जाकर लोगों को राखी बांधी। बड़ों का आशीर्वाद लिया। छोटों को प्यार दिया, इस कार्यक्रम से सेवा बस्ती के लोगों में काफी उत्साह दिखा। वे अपनों के बीच पूर्ण गणवेशधारी संघ कार्यकर्ताओं को देखकर आश्चर्य चकित थे।

rss news rss news

लखनऊ दक्षिण भाग से सह भाग संघचालक राम कुमार ने सपरिवार कच्ची बस्ती में जाकर रक्षासूत्र बांधकर राष्ट्ररक्षा का संकल्प लिया। बस्ती के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार उपलब्ध कराने का भी संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सारा हिन्दू समाज हमारा कार्यक्षेत्र है। रक्षा बंधन का त्योहार सभी तरह के भेदों को मिटाकर समाज को एकरस बनाता है। संघ के स्वयंसेवक प्रेम तथा नम्रता के साथ अपने समाज के सब भाईयों के पास जाते हैं। सह भाग संघचालक ने कहा कि प्रत्येक वर्ष संघ के स्वयंसेवक सेवाबस्तियों को रक्षासूत्र बांधने जाते हैं।

rss news

मार्टिनपुरवा जाने वाले संघ कार्यकर्ताओं की टोली में प्रमुख रूप से सह नगर कार्यवाह रवि जायसवाल, शाखा कार्यवाह विजय विश्वकर्मा, शिव बरन शुक्ला, जितेन्द्र, कुमार आशीष, राम कुमार मोदी, आनन्द सिंह, राम नरेश, और अभिषेक प्रमुख रूप से रहे।