4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब RTO ऑफिस जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे ही हो जाएंगे लाइसेंस समेत ये 18 काम, देखें लिस्ट

अभी तक आरटीओ ऑफिस (RTO Office) में डीएल (DL) और वाहन से संबंधित 25 तरह के काम होते हैं। इस व्यवस्था के लागू होने से अब 18 काम बिना आरटीओ जाए हो सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 10 Mar 2021, 9:54 AM IST

अब RTO ऑफिस जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे ही हो जाएंगे लाइसेंस समेत ये 18 काम

अब RTO ऑफिस जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे ही हो जाएंगे लाइसेंस समेत ये 18 काम

लखनऊ. अब आप घर बैठे ही परिवहन विभाग की 18 सेवाओं का सीधा लाभ उठा सकेंगे और इसके लिए आरटीओ ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पडे़ंगे। इन सुविधाओं में लर्निंग लाइसेंस जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं, जिनके लिए आरटीओ ऑफिस में खासी मारामारी झेलनी पड़ती है। परमानेंट डीएल समेत गिनी-चुनी सेवाओं को छोड़कर अब करीब-करीब सभी अहम सेवाएं आसानी से बिना संभागीय परिवहन कार्यालय में गये आप पा सकेंगे। दरअसल सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सभी आवेदकों की पहचान को उनके आधार से जोड़ने का फैसला लेते हुए इसे जरूरी कर दिया है। सभी आवेदकों को एनआईसी लिंक करेगा। हालांकि डाटा अपग्रेड करने में अभी थोड़ा समय जरूर लग सकता है। आपको बता दें कि अभी तक आरटीओ ऑफिस में डीएल और वाहन से संबंधित 25 तरह के काम होते हैं। इस व्यवस्था के लागू होने से अब 18 काम बिना आरटीओ जाए हो सकेंगे।

घर बैठे ही हो जाएंगे 18 काम

परिवहन विभाग की इस सुव‍िधा के शुरू होने से यूपी के आमजनों को काफी फायदा मिलेगा। दरअसल इसके पीछे सरकार की मंशा है कि आरटीओ ऑफिस में कम से कम भीड़ हो और लोग आधार से लिंक होकर कई सेवाओं का फायदा घर बैठे ही उठा सकें। दरअसल आधार से जुड़़ते ही यह सभी 18 सेवाएं सीधी ऑनलाइन हो जाएंगी। जानकारी के मुताबिक यातायात नियमों से संबद्ध 15 में से नौ सवालों के जवाब देकर घर बैठे ही लर्निंग लाइसेंस प्राप्त किया जा सकेगा। इससे आवेदकों के आरटीओ ऑफिस जाने का काम भी खत्म हो जाएगा। वहीं परिवहन आयुक्त धीरज साहू के मुताबिक केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का नोटिफिकेशन हो गया है। इसका अध्ययन किया जा रहा है। गाइडलाइन देखी जाएंगी। इसके आधार पर एनआईसी यानी नेशनल इंफार्मेटिक्स सेंटर को इस व्यवस्था को सुचारु करने में मदद ली जाएगी। अभी इस प्रक्रियी में थोड़ा समय लग सकता है।

बिना आरटीओ ऑफिस गये होंगे ये काम

- डीएल संबंधी छह काम होंगे पूरे
- लर्निंग लाइसेंस के आवेदन पर घर बैठे ही परीक्षा देकर पूरे कर सकेंगे।
- डीएल रिनीवल में टेस्ट नहीं होता. ऐसे में घर बैठे डीएल का रिनीवल हो जाएगा।
- घर बैठे मिल जाएगा डुप्लीकेट डीएल।
- अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस परमिट।
- डीएल में पता परिवर्तन भी घर बैठे ही होगा।
- घर बैठे ही डीएल में किसी वाहन को जोड़ सकेंगे।

वाहन से जुडे़ ये काम भी घर बैठे ही हो जाएंगे

- नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन
- बॉडी निर्मित वाहनों का रजिस्ट्रेशन
- डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन सर्टिफ्केट
- वाहनों की NOC
- गाड़ी ट्रांसफर करने की अनुमति
- वाहन का ट्रांसफर
- पंजीयन प्रमाण पत्र में पता बदलना
- ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोलने की ऑनलाइन परमीशन
- राजनायिक अधिकारी का वाहन रजिस्ट्रेशन
- राजनायिक अधिकारी के वाहनों को नया पंजीयन चिन्ह
- किराये की गाड़ी अनुबंध पर अनुमति
- किराये पर गाड़ी अनुबंध की समाप्ति

केवल इन कामों के लिए जाना होगा आरटीओ ऑफिस

- स्थाई डीएल बनवाना, क्योंकि इसका टेस्ट होता है।
- वाहन की फिटनेस समेत सात जरूरी कामों के लिए ही आरटीओ ऑफिस जाना होगा।

यह भी पढ़ें: महिलाओं के लिए बड़े काम की हैं मोदी सरकार की ये 6 योजनाएं, घर बैठे ऐसे उठा सकती हैं सीधा फायदा