लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बीजेपी से लड़ रही समाजवादी पार्टी ने अब उसी के हथियार से उसका मुकाबला करने की तैयारी कर ली है। इस प्लान के मुताबिक सपा का जोर बूथ इकाइयों पर है, जिनका दोबारा गठन किया जाएगा और सामाजिक, भौगोलिक, राजनीतिक सारे समीकरण दुरुस्त किए जाएंगे। जिला सम्मेलनों में शामिल हुए पर्यवेक्षक इस बारे में रिपोर्ट पहले ही दे चुके हैं। पार्टी निकाय चुनाव से पहले ही इस काम को पूरा करना चाहती है ताकि भाजपा को वह बूथवार टक्कर देने में सक्षम हो सके।