24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मतदान के बीच सपा ने भाजपा पर इन्हें नज़रबंद करवाने का लगाया आरोप, चुनाव आयोग से की यह मांग

समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर निषाद तथा अन्य जाति के प्रधानों को नज़रबंद करवाने का आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 19 May 2019, 4:24 PM IST

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ. पूर्वांचल में वारणसी, गोरखपुर, मिर्जापुर जैसी वीआईपी लोकसभा क्षेत्रों समेत 13 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर निषाद तथा अन्य जाति के प्रधानों को नज़रबंद करवाने का आरोप लगाया है। समाजावादी पार्ट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन आयोग यूपी से उचित कार्रवाई करने की अपील की है। आपको बता दें कि 7वें और आखिरी चरण के मतदान में यूपी की 13 सीटों पर 3.30 बजे तक 46.57 फीसदी मतदान हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें- अखिलेश ने सीएम योगी पर लगाया आरोप, मुख्य निर्वाचन आयुक्त को बताया- ऐसे मतदान सम्भव नहीं

सपा ने बताया है कि गोरखपुर में मतदान प्रभावित करने के लिए भाजपा सरकार ने निषाद तथा अन्य जाति के प्रधानों को नज़रबंद करवा दिया है। इनमें श्याम मिलन निषाद, राम आशीष निषाद, दिनेश यादव, शिव शंकर यादव, प्रशिद्ध नारायण, राकेश पासवान, अनिल पासवान, बृजेश यादव शामिल। सीईओ यूपी कृपया उचित कार्रवाई करें।

ये भी पढ़ें- दिल्ली जा रही चलती ट्रेन में चाकू की नोक पर महिलाओं को लूटा, सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस में मचा हड़कंप

भाजपा के लोगों ने महिला को पीटा-

वहीं अन्य ट्वीट में सपा ने बता कि मुगलसराय विधानसभा की बूथ संख्या-418 में सपा को वोट देने पर भाजपा के लोगों ने महिला को पीटा। वहीं लोकसभा चंदौली के मुग़लसराय विधानसभा की बूथ संख्या 223 की ईवीएम सुबह से 3 बार खराब हुई है जिससे मतदाता परेशान और मतदान प्रभावित हो रहा है। सपा ने सीईओ यूपी कृपया संज्ञान लें। और उचित कार्रवाई करें।