समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आईपी सिंह (IP Singh) ने सोशल मीडिया में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कहा कि ऐतिहासिक लोकभवन का निर्माण यूपी के यशस्वी मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव ने कराया था। समाजवादी पार्टी चाहती तो लोहियाजी या छोटे लोहिया पंडित जनेश्वर मिश्र के नाम पर या उनकी भव्य प्रतिमा लगवा देती, लेकिन बेशर्म भाजपा ढाई वर्ष में एक भवन भी नहीं बना पाई जिसमें अटलजी की प्रतिमा बने।