इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा व कांग्रेस से आए इन नए सदस्यों से भाजपा और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सपा व कांग्रेस से आए यह नेता बेहद यशस्वी लोग हैं। 370 से प्रभावित होकर यह लोग अपना पद छोड़कर भाजपा में आए हैं। इनका बलिदान बड़ा है । उन्होंने संजय सिंह का जिक्र करते हुए आगे कहा कि उनकी लोकप्रियता केवल यूपी में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में है। इसी के साथ ही उनकी पत्नी अमिता के बारे में कहा कि वह पहले भाजपा सरकार में मंत्री थीं, लेकिन बाद में छोड़कर थोड़ा 'इधर-उधर' हो गयीं। अब भाजपा में उनकी पुन: वापसी हुई है। मुझे विश्वास है कि वह अब स्थायी रूप से भाजपा में रहेंगी। इनके आने से पार्टी मजबूत होगी।