रविवार सुबह होगा अंतिम संस्कार-
शनिवार सुबह ह्रदय की गति रुक गई थी जिससे उनका निधन हो गया था। कहा जा रहा है कि अचानक उनके सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग उनका पार्थिव शरीर पक्के बाग (शेखसरायं) ले गए। रविवार सुबह पटिया कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।