
Akhilesh Yadav
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सरकारी आवास खाली करने का दबाव बनने लगा है। ताजा जानकारी के अनुसार वे 4 जून से पहले इसे खाली कर देंगे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश केे चलते यूपी के राज्य सम्पत्ति विभाग ने 18 मई को अखिलेश यादव, पिता मुलायम सिंह यादव समेत सभी 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया था। इसके चलते अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यादव ने थोड़े और समय की मांग करते हुए राज्य सम्पत्ति विभाग को पत्र भेजा था। यहीं नहीं बीते सोमवार को दोनों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था, लेकिन सारी कोशिशे नाकाम होती दिख रही है। समाजावादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने इस पर कहा है कि हालांकि सपा मुखिया ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है, लेकिन राज्य सम्पत्ति द्वारा दी गई मोहलत की अंतिम तारीख 3 जून ही है। अखिलेश यादव इस तारीख से पहले सरकारी आवास खाली कर देंगे।
ये भी पढ़ें- खुुशी के माहौल में मायावती खेमे में मचा हड़कंप, भाजपा विधायिका ने जोश में आकर कर दिया ऐसा कारनामा की बसपाई हुए आक्रोशित
अखिलेश यादव के सरकारी आवास से निकलते देखे गए सामान से भरे ट्रक-
बुधवार की शाम करीब 5 बजे पूर्व सीएम अखिलेश यादव को आवंटित सरकारी आवास 4, विक्रमादित्य मार्ग से तीन ट्रक सामान लेकर बाहर निकलते देखे गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये तीनों ट्रक सामान लेकर गोमती नगर में सहारा प्रमुख सुब्रत राय की सहारा सिटी में जाते देखे गए थे।
अखिलेश ने की सरकारी आवास में एक रूम की मांग-
कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब सरकारी गेस्ट हाउस में रहना चाहते हैं। उन्होंने राज्य संपत्ति अधिकारी को पत्र लिखकर यह मांग की है कि पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें और पूर्व सांसद होने के नाते उनकी पत्नी डिंपल यादव को रूम देने के लिए कहा है।
Published on:
31 May 2018 08:03 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
