लखनऊ. यूपी में बिगड़ी कानून व्यवस्था व उन्नाव दुष्कर्म (Unnao Rape case) मामले को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने शुक्रवार को प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन किया। लखनऊ, कानपुर व शाहजहांपुर में कायर्कर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेजबाजी की। इस दौरान उन जगहों पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनाती रही। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान कहा कि भाजपा सरकार (BJP Government) में अपराध लगातार बढ़ रहा है और महिला सुरक्षा के दावे करने वाली सरकार महिलाओं के सुरक्षा को लेकर खिलवाड़ करती नजर आ रही है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है।