23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा को तगड़ा झटका, नीरज शेखर के बाद अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा

समाजवादी पार्टी को शुक्रवार को तगड़ा झटका लगा है। हाल ही में नीरज शेखर ने राज्यसभा व पार्टी की सदस्या से इस्तीफा दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 2 Aug 2019, 8:10 PM IST

Akhilesh Yadav के निर्देश के बाद Rampur के डीएम ने उठाया बड़ा कदम

Akhilesh Yadav के निर्देश के बाद Rampur के डीएम ने उठाया बड़ा कदम

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को शुक्रवार को तगड़ा झटका लगा है। हाल ही में नीरज शेखर (Neeraj Shekhar) ने राज्यसभा (Rajya Sabha) व पार्टी की सदस्या से इस्तीफा दिया और भाजपा (BJP) में शामिल हुए थे। अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। सपा सांसद सुरेंद्र नागर (Surendra Nagar) ने भी शुक्रवार को राज्‍यसभा से इस्‍तीफा दे दिया और ऐसी अटकले हैं कि वे भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) का दामन थाम सकते हैं।

ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव ने भाजपा सरकार से किया बड़ा सवाल, सबकी बोलती हुई बंद

2016 में बनाए गए थे राज्यसभा सांसद-

सांसद सुरेंद्र नागर ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्‍यसभा के चेयरमैन एम वेंकैया नायूड ने सुरेंद्र सिंह नागर का त्यागपत्र मंजूर कर लिया है। आपको बका दें कि सुरेंद्र सिंह नागर गौतमबुधनगर की लोकसभा सीट से भी सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 2009 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर गौतमबुधनगर से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। इससे पूर्व वे दो बार उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा पार्टी के विधायक भी रह चुके हैं। इस बार उन्हें समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा सांसद बनाया था। वे जून 2016 से राज्यसभा सांसद थे।

ये भी पढ़ें- सीबीआई ने सेंगर और उसके भाईयों को लेकर लिया बड़ा फैसला

सुरेंद्र नागर गुर्जर समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के अलावा आसपास के कई जिलों में गुर्जर समुदाय पर उनका अच्छा प्रभाव माना जाता है। दूध और घी के बड़े व्यवसायी सुरेंद्र नागर का पारस ब्रांड समूचे यूपी में काफी लोकप्रिय है।