19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / आजम खां के खिलाफ FIR पर सपा ने अमर सिंह व भाजपा पर साधा निशाना, कही यह बात

आजम खां के खिलाफ FIR पर सपा ने अमर सिंह व भाजपा पर साधा निशाना, कही यह बात

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां के खिलाफ राज्यसभा सदस्य अमर सिंह द्वारा गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 18 Oct 2018, 5:47 PM IST

Azam Amar

Azam Amar

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां के खिलाफ राज्यसभा सदस्य अमर सिंह द्वारा गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को इसका विरोध किया और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इसे भाजपा की साजिश करार दिया।

ये भी पढ़ें- एनडी तिवारी के निधन पर यूपी व उत्तराखंड सीएम, अमित शाह, उपराष्ट्रपति समेत इन दिग्गजों ने जताया शोक, की बहुत बड़ी घोषणा

नरेश उत्तम पटेल ने कहा- प्रदेश में फर्जी मुकदमे भी हो सकते हैं-

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस की। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि आज प्रदेश में कही भी फर्जी एनकाउंटर हो सकता है, वहीं फर्जी मुकदमे भी हो सकते हैं। सरकार बदले की भावना से काम कर रही है और आजम खान के खिलाफ एफआईआर भाजपा का ही एजेंडा है। आजम खां का उत्पीड़न करने का यह एक प्रयास है।

ये भी पढ़ें- बुरे फंसे आजम खां, अमर सिंह ने लखनऊ में दर्ज करवाई FIR, लगाए ऐसे गंभीर आरोप की बच पाना हैं मुश्किल, की यह घोषणा

सपा नहीं करेगी बर्दाश्त-

उन्होंने आगे कहा कि आजम खान के खिलाफ सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल कर सपा के खिलाफ साजिश रच रही है। उन्होंने आगे कहा कि आजम खान के खिलाफ कार्रवाई को सपा बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने मांग की है कि आजम खान के खिलाफ फर्जी मुकदमा रद्द किया जाए। साथ ही उन्हें सुरक्षा दी जाए क्योंकि उनकी कहीं भी हत्या हो सकती है। उनको बदनाम करने कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मीटू के मामले में जयाप्रदा मुंह खोल देंगीं तो ये आजम खान को जेल भेज देंगे। ये क्या है? सच ये है कि बीजेपी के कुचक्रों से जनता आक्रोशित है।

ये भी पढ़ें- भाजपा की इस बड़ी सांसद ने सरकार के ही खिलाफ खोला मोर्चा, खुद को टिकट दिए जाने की बताई कड़वी सच्चाई, सब रह गए हैरान

इन धाराओं में एफआईआर दर्ज-

आपको बता दें कि अमर सिंह ने मंगलवार को आजम खां के खिलाफ दिल्ली से FIR यात्रा की शुरुआत की थी और बुधवार रात को लखनऊ के गोमतीनगर थाने में FIR दर्ज कर यह यात्रा समाप्त हुई थी। अमर सिंह ने आरोप लगाया कि एक बयान में आजम खा ने उनके परिवार की महिलाओं की हत्या और तेजाब से गलाने की धमकी दी थी। इसी के साथ ही उनके सामाजिक छवि को खराब किया है। अमर सिंह ने आजम खां पर सांप्रदायिक दंगा भड़काने का भी आरोप लगाया है। गोमतीनगर थाने में आजम खां के खिलाफ धारा 153क, 153 खा, 295 क, 500/ 506 आईपीसी में केस दर्ज हुआ है।