जानकारी के अनुसार, दारुलशफा विधायक निवास के डी ब्लॉक के कमरा नम्बर 28 में विधानपरिषद के सभापति रमेश यादव के छोटे पुत्र ने अपनी आखिरी सांस ली। विवेक की मां का कहना है कि विवेक शनिवार रात करीब 11 बजे घर आया था। उसके सीने में काफी दर्द हो रहा था जिसकी जानकारी होने पर उन्हों ने उसके सीने में मालिश कर उसे सुला दिया था। लेकिन सुबह काफी देर तक न उठने पर अभिजीत की मां ने उसे उठाना चाहा, तो वह नहीं उठा। शरीर में कोई भी हरकत न होने पर मां ने अपने बड़े पुत्र को भी बुलाया। भाई ने कमरे में आकर विवेक की नब्ज जांची, तो पाया कि उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत को संदिग्ध बताया है।