
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती है योगी सरकार की समर्थ योजना, आवेदन कर शुरू कर सकते हैं अपना बिजनेस
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं की स्थिति व दशा सुधारने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है। इनमें से एक है समर्थ योजना (Samarth Yojana)। यह योजना महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ, प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता प्रदान करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाती है। यह योजना महिलाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलेगी। इस योजना के अंतर्गत व्यक्ति को वस्त्र उद्योग के कामों में दक्षता प्रदान की जाएगी और उनकी क्षमता को बढ़ाकर उन्हें पूरी तरह से ट्रेंड वर्कर बनाया जाएगा जिससे रोजगार का अवसर पैदा होगा और बेरोजगारी भी दूर होगी। इससे न केवल वैश्विक वस्त्र कारोबार में भारत की व्यावसायिक हिस्सेदारी बढ़ेगी, बल्कि इसका फायदा आम लोगों को भी मिलेगा।
चार लाख से अधिक लोगों ने लिया योजना का लाभ
समर्थ योजना के अंतर्गत अब तक चार लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस योजना में फोकस महिलाओं पर है। वस्त्र क्षेत्र में काम करने वाली 75 प्रतिशत महिलाएं ही हैं। इस योजना के जरिये महिलाओं को स्वावलंबी बनाए जाने का प्रयास किया गया है जिससे कि उन्हें नौकरियां मिले और वे अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकें। समर्थ योजना 2021 के जरिए बेरोजगारी की दरों में कमी आएगी और भारत वैश्विक स्तर पर वस्त्र क्षेत्र में तरक्की कर पाएगा।
समर्थ योजना के अंतर्गत सिखाए जाने वाले कार्य
योगी सरकार उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान के तहत शहरी व ग्रामीण महिलाओं को सशक्त करने का काम कर रही है। अभियान के जरिए महिलाओं के स्वावलंबन, सुरक्षा और सेहत का ख्याल रखते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। समर्थ योजना के तहत तैयार परिधान, भुने हुए कपड़े, धातु हस्तकला, हथकरघा, हस्तकला, कालीन आदि कार्य इस योजना के अंतर्गत सिखाए जाते हैं।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
इस योजना के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों तरह से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की जानकारी समर्थ टेक्सटाइल्स.गर्वनमेंट.इन पर ली जा सकती है।
Published on:
23 Mar 2021, 11:33 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.