पॉलिसी का एक फायदा यह भी है कि अगर पालिसी जारी होने के 45 दिनों के अंदर पॉलिसीधरक की मृत्यु होती है, तो दुर्घटना में मृत्यु होने के अलावा अन्य किसी भी स्थिति में भुगतान नहीं किया जाएगा। दुर्घटना की स्थिति में पूरा कवर मिलेगा। पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद उसके नॉमिनी को बीमित राशि के बराबर क्लेम मिलेगा। हालांकि, खुदकुशी करने पर कोई क्लेम नहीं मिलेगा। सरल जीवन बीमा के अंतर्गत, ग्राहकों को कोई भी मैच्योरिटी लाभ और सरेंडर वैल्यू भी नहीं मिलेगा।