6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेरोजगारों के लिए सरकार का बड़ा तोहफा, Indian Railway में भर्तियां शुरू, एेसे करें आवेदन

Northern Railway में स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पद के लिए भर्तियां निकाली गईं हैं। कुल 4 पदों के लिए निकाली गई भर्तियों के लिए अधिकतम वेतन 21000 है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 21 Oct 2017, 2:34 PM IST

railway 2017

railway jobs 2017

लखनऊ.रोजगार उपलब्ध कराने के मामले में विपक्षियों के निशाने पर रहने वाली केन्द्र की बीजेपी सरकार ने इससे निपटने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार के इस कदम से ऐसे युवाओं के "अच्छे दिन" आ जाएंगे जो स्वास्थ्य क्षेत्र से जुडे़ हैं। सरकारी विभागों में भर्तियों का सिलसिला शुरू हो चुका है। जी हां... भारतीय रेलवे (Indian Railways) में स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पद के लिए भर्तियां निकाली गईं हैं। कुल 4 पदों के लिए निकाली गई भर्तियों के लिए अधिकतम वेतन 21000 है।

भर्तियों का विवरण इस प्रकार है

कुल पद : 04

पद का विवरण : स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवार साइंस से बारहवीं पास होना चाहिए। यदि उम्मीदवार ने साइंस से बारहवीं नहीं की है तो फार्मसी काउंसिल ऑफ इंडिया या स्टेट फार्मसी काउंसिल से रजिस्टर्ड दो साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

आयु सीमा (Age Limit)

फार्मासिस्ट : न्यूनतम आयु 20 अधिकतम आयु 34 साल
स्टाफ नर्स : न्यूनतम आयु 20 अधिकतम आयु 40 साल

आवेदन की अंतिम तारीख: दोनों ही पद के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 2 नवम्बर, 2017 है। अधिक जानकारी के लिए आप उत्तर रेलवे की वेबसाइट देख सकते हैं।

वेतन- 12,190 से 21,190 रुपये प्रतिमाह

यूपी में योगी सरकार भी कर रही बंपर भर्तियों की तैयारी

केन्द्र की मोदी सरकार के साथ ही यूपी की योगी सरकार भी जल्द ही Primary School में 68,500 टीचरों की भर्ती करने की तैयारी कर रही है। Basic Education Department (प्राइमरी शिक्षा विभाग) की ओर से सरकार को ये प्रस्ताव भेज दिया गया है। सरकार की तरफ से मुहर लगने के बाद ये भर्तियां शुरु हो जाएगी। प्राइमरी शिक्षा विभाग की तरफ सरकार को भेजे गए प्रस्ताव में जिलेवार पूरी लिस्ट बनाई गई है, इसमें इन भर्तियों को दिखाया गया है। बेसिक शिक्षा सचिव संजय सिन्हा ने कहा कि हमारी ओर से प्रस्ताव भेजा गया है, अंतिम फैसला सरकार को ही लेना है। सबसे ज्यादा भर्तियों का प्रस्ताव सीतापुर में है, जिसकी संख्या 2 हजार हैं। इलाहाबाद में 1400, बहराइच 1350 है। सूत्रों की मानें तो, 15 जनवरी तक भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इनमें Shiksha Mitra को भी शमिल करने का प्रस्ताव है, लेकिन लिखित परीक्षा पास करने वालों को ही मौका मिलेगा।

लगभग दो दर्जन जिले ऐसे हैं, जहां एक हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती होगी। पहली बार शिक्षक भर्ती के लिए रिटेन टेस्ट होगा। इन भर्तियों में शिक्षामित्रों को भी शामिल करने का प्रस्ताव दिया है, हालांकि इसपर अभी तक सरकार की मुहर नहीं लगी है। इसके पहले शिक्षा मित्रों पर सरकार ने कैबिनेट ने फैसला करते हुए उसे 10 हजार रू हर महीने की सैलरी फिक्स की है। इसके पहले Shiksha Mitra Samayojan सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था।