31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarkari Naukri : एसबीआई में निकलीं बंपर वैकेंसी, ग्रेजुएट युवकों को 42000 रुपए प्रतिमाह की नौकरी

- बैंक में Sarkari Naukri की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया SBI में 10500 पदों पर निकली वैकेंसी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 23 Nov 2020, 1:14 PM IST

sbi.jpg

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 10500 पदों पर वैकेंसी निकाली है

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. कोरोना संकट के बीच एक बार फिर साबित हो गया कि सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) सबसे बेहतरीन करियर विकल्पों में से एक है। हैंडसम सैलरी और जॉब सिक्योरिटी जैसी कई सुविधाएं नौकरी के इच्छुक युवाओं को सरकारी नौकरी की ओर आकर्षित करती हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 10500 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इनमें प्रोबशनरी ऑफिसर (PO) के 2000 और अप्रेंटिस के 8500 पद हैं। उत्तर प्रदेश में अप्रेंटिस के 1206 पद हैं। ग्रेजुएट युवक-युवतियां इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं। एसबीआई (State Bank of India) के इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तारीख 10 दिसंबर 2020 है। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर पूरी डिटेल पढ़ें।

जरूरी योग्यताएं
पद- प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)
पदों की संख्या- 2000
पे स्केल- 23,700 से 42,020 रुपये प्रति माह
उम्र- न्यूनतम आयु 21 वर्ष, अधिकतम 30 वर्ष। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट।
शैक्षिक योग्यता- ग्रेजुएशन
ऑनलाइन आवेदन- 14 नवंबर 2020
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख- 04 दिसंबर 2020
आवेदन शुल्क- GEN, OBC, EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये। SC-ST व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क
प्रारंभिक परीक्षा की तारीख- 31 दिसंबर 2020, 02, 04 और 05 जनवरी 2021
मुख्य परीक्षा की तारीख- 29 जनवरी 2021
इंटरव्यू- फरवरी/मार्च 2021

पद- अप्रेंटिस
पदों की संख्या- 8500
शैक्षिक योग्यता- ग्रेजुएशन
उम्र- न्यूनतम 20 वर्ष, अधिकतम- 28 वर्ष (आरक्षित वर्गों को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट)
आवेदन- ऑनलाइन
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि- 10 दिसंबर 2020
ऑनलाइन आवेदन की प्रिंटेड कॉपी लेने की अंतिम तिथि- 25 दिसंबर 2020
ऑनलाइन परीक्षा की तारीख- जनवरी, 2021
आवेदन शुल्क- GEN, OBC, EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये। SC-ST व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क
चयन- अप्रेंटिस के पदों के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा। स्थानीय भाषा की परीक्षा के बाद चयन।
स्टाइपेंड- अप्रेंटिस को पहले 1 वर्ष- प्रति माह 15,000 रुपये, दूसरे वर्ष- प्रति माह 16,500 रुपये, तीसरे वर्ष- प्रति माह 19,000 रुपए और अन्य भत्ते।

यह भी पढ़ें : अब घर बैठे बनवाएं आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, यह है पूरी प्रोसेस और जरूरी डाक्यूमेंट्स