
शराब की दुकाने खोलने को लेकर बड़ा फैसला, लॉकडाउन में इस तरह बिकेगी मदिरा
लखनऊ. कोरोना (Covid-19) के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश में वीकेंड पर बेबी लॉकडाउन लागू किया है। अब हर सप्ताह में शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेंगे। इस व्यवस्था के बीच राजधानी लखनऊ में जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने दुकानों, मॉल, डिपार्टमेंटल स्टोर्स और बहुमंजिले व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए अलग से व्यवस्था लागू की है। इसके तहत लखनऊ में अब सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकान, मॉल और बाजार सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक ही खुल सकेंगे। इसके अलावा सोमवार से लागू हो रहे इस नई व्यवस्था के तहत अब दुकानें ऑड-इवन के फार्मूले पर खुलेंगी। दुकानों पर हरे व नारंगी रंग का स्टीकर लगाया जाएगा। यह व्यवस्था राजधानी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शराब की दुकानों पर भी लागू होगा। यूपी में शराब की दुकानें सफ्ताह में पांच दिन ही खुलेंगी।
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा कि राजधानी में दुकानों के खुलने का समय सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। पहले दुकानें 10 बजे तक खुली रहती थीं। दुकानों की पहचान के लिए हरे व नारंगी रंग का स्टीकर लगाया जाएगा। नारंगी रंग की दुकानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खुलेंगी। हरे रंग की स्टीकर लगी दुकाने मंगलवार और गुरुवार को खुलेंगी। दुकानों पर टू-बाई-टू फीट के स्टीकर से वर्गीकरण किया जाएगा। यह व्यवस्था शराब की दुकानों पर भी लागू होगी।
Published on:
14 Jul 2020, 8:30 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.