3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी की जनसंख्या नीति पर बोले सपा के मुस्लिम सांसद, शादियों पर रोक लगा दो, बच्चे नहीं पैदा होंगे

सांसद शफीकुर्रहमन बर्क ने जनसंख्या नियंत्रण विधेयक लाने के उत्तर प्रदेश सरकार के कदम को चुनावी प्रचार करार दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 12 Jul 2021, 6:49 PM IST

shafiqur rahman barq

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

संभल. जनसंख्या नियंत्रण विधेयक (UP Population Control Bill) लाने के योगी सरकार के फैसले पर तंज करते हुए संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur rahman Barq) ने शादियों पर ही रोक लगाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि "बेहतर होगा कि शादियां ही रोक दी जाएं। अगर 20 साल तक कोई शादी ही नहीं करेगा तो बच्चे पैदा नहीं होंगे।” बर्क ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस कदम को चुनावी प्रचार करार दिया है।


बर्क ने अपने बयान में कहा है कि ‘‘यह एक चुनावी प्रचार है। वे (भारतीय जनता पार्टी) सब कुछ राजनीतिक कोण से देखते हैं। वे चुनाव जीतना चाहते हैं लेकिन ईमानदारी से लोगों के हित में कोई निर्णय नहीं लेते हैं। चूंकि उप्र का विधानसभा चुनाव आ रहा है इसलिए वे इसके बारे में अधिक चिंतित हैं। लेकिन हम उन्हें जीतने नहीं देंगे।''


बताते चलें कि रविवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार ने जिस नए जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का ऐलान किया है। प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण विधेयक के मसौदे के अनुसार दो बच्चों की नीति का उल्लंघन करने वाले को सरकारी नौकरी और निकाय चुना लड़ने व विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं के लाभ सं वंचित किया जाएगा।


बताते चलें कि शफीकुर्रहमान इसके पहले बच्चों को अल्लाह की देन बताते हुए बयान दे चुके हैं। अब उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण विधेयक को लेकर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे निकाय चुनाव, सरकारी नौकरी में प्रमोशन आदि में दो से अधिक बच्चाें वाले माता पिता को रेस से बाहर करने की साजिश बताते हुए कहा है कि इसका खामियाजा भी उठाना पड़ेगा।


मीडिया को दिये अपने बयान में उन्होंने कहा है कि बच्चा कुदरत की देन है। हां हुक्म देना जरूर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हाथ में है। उनका तर्क है कि आबादी न होने पर हम बाकी देश के मुकाबले में हम कमजोर होंगे। सवाल किया है कि पड़ोसी देश के हमले में कमजोर पड़ने पर जनशक्ति कहां से लाएंगे।