25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शैलेश कुमार पाठक ने लखनऊ में रेल संरक्षा आयुक्त का संभाला कार्यभार

उत्तर परिमंडल के मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त के पद पर शैलेश कुमार पाठक ने लखनऊ में कार्यभार ग्रहण कर लिया।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Laxmi Narayan

•

Sep 01, 2017

ccrs lucknow

लखनऊ. उत्तर परिमंडल के मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त के पद पर आज शैलेश कुमार पाठक ने लखनऊ में कार्यभार ग्रहण कर लिया। नागर विमानन मंत्रालय के अधीन पाठक ने सी. सी. आर. एस. के पद पर लखनऊ में कार्यभार ग्रहण किया है। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त सुदर्शन नायक के इस पद से सेवानिवृत्त होने के के बाद शैलेश कुमार पाठक को यह जिम्मेदारी सौपी गई है।

बीएचयू के गोल्ड मेडलिस्ट हैं पाठक

पाठक बी. एच. यू. वाराणसी आई. आई. टी. से सिविल इंजीनियर स्नातक गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने आई. आई. टी. कानपुर से एम. टेक किया और भारतीय रेल सेवा में इंजीनियरिंग आई. आर. एस. ई. संवर्ग ज्वाइन किया। पाठक ने भारतीय रेलवे में मध्य रेलवे के ओपन लाइन और निर्माण के विभिन्न पदों पर कार्य किया।

रेलमंत्री अवार्ड से हो चुके हैं सम्मानित

उन्हें विशिष्ट कार्यो के लिए दो बार जी. एम. मेडल एवं रेल मंत्री पुरस्कार दिया जा चुका है। इन्होने डेडीकेटिड फ्रंट कोरिडोर के पूर्व कोरीडोर के संरेखण़ के साथ-साथ डी. एफ. सी. सी. आई. एल. की विभिन्न संविदाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन्होने रेलवे बोर्ड में निदेशक टी. एम. और कार्यपालक निदेशक ब्रिज के पद पर भी कार्य किया है।

कई देशों का कर चुके हैं दौरा

लखनऊ में पद ग्रहण करने से पूर्व पाठक उत्तर परिमण्डल में रेल संरक्षा आयुक्त की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा पूर्वोत्तर सीमांत परिमण्डल का भी अतिरिक्त कार्य उन्होंने किया है। अपने सेवाकाल के दौरान अध्ययन के लिए जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया एवं सिंगापुर के दौरे पर गए। अपने दौरों में मेट्रो प्रणाली में ड्राइवर रहित ट्रेन चलाने तथा मूविंग ब्लाक इम्पैक्ट का अध्ययन किया। इसके अलावा पाठक को विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाने का लम्बा अनुभव है जिसको देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौपी गई है। पाठक के पदभार ग्रहण करने के बाद सम्बंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनसे मुलाक़ात कर उन्हें शुभकामनाएं दी।