15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बाबू मैं आता हूं’, 6-7 दिन से नहीं हो रही थी बात, रात 2 बजे आया था फोन, मॉडल श्रद्धा दुबे बोलीं- शिवा ने बहुत ज्यादा बीयर पी रखी थी

Shraddha Dubey News: लखनऊ के शिवा शर्मा डेथ केस में मॉडल श्रद्धा दुबे ने नया वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि छह-सात दिन से बात नहीं हुई थी और रात 2 बजे शिवा का फोन आया था। श्रद्धा के मुताबिक, शिवा ने बहुत ज्यादा बीयर पी रखी थी।
3 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Oct 15, 2026

lucknow shiva sharma death model shraddha dubey

मॉडल श्रद्धा दुबे (InstagramPhoto shraddha dubey)

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के शिवा शर्मा डेथ केस में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे ने एक और वीडियो जारी कर घटना से पहले की बातचीत और उस रात का घटनाक्रम बताया है। श्रद्धा का दावा है कि शिवा से उनकी छह-सात दिन से बात नहीं हो रही थी। इसके बाद रात करीब 2 बजे शिवा का फोन आया और उसने कहा कि बाबू मैं आता हूं। श्रद्धा दुबे ने वीडियो में कहा कि जब शिवा उनसे मिलने आया, तब उसने बहुत ज्यादा बीयर पी रखी थी। श्रद्धा ने खुद को निर्दोष बताते हुए दावा किया कि शिवा ने आत्महत्या की थी, उसकी हत्या नहीं हुई।

कॉल पर बोला, बाबू मैं आता हूं, ठीक है- श्रद्धा

श्रद्धा दुबे ने वीडियो में बताया कि 7 तारीख को शिवा ने कपूरथला के एक चाय वाले के जरिए उनके ड्राइवर को फोन करवाया था। उस समय वह बहुत रो रहा था। श्रद्धा ने कहा कि उन्होंने भी अपने नंबर से शिवा को दो बार फोन किया, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाई। इसके बाद रात करीब 2 बजे शिवा का फोन आया।

श्रद्धा ने बताया कि मैंने पूछा, क्या बात है, क्यों रो रहे हो? उसने कहा कि कहां हो? मैंने कहा कि मैं दैनिक चौराहे पर खड़ी हूं, वह दैनिक पर आता है अपनी बीएमडब्ल्यू से, मुझसे मिलता है, उसने कॉल पर भी ये बोला था, अगर कॉल डिटेल्स निकलेंगी तो उसमें यह होगा कि उसने मुझे कॉल पर बोला है कि, बाबू मैं आता हूं, ठीक है?

शिवा बीयर पिया हुआ था बहुत ज्यादा- श्रद्धा दुबे

श्रद्धा ने कहा कि शिवा उनसे मिलने आया और दोनों ने बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि शिवा ने बहुत ज्यादा बीयर पी रखी थी। इसके बाद दोनों पैडलर्स कैफे गए। श्रद्धा ने बताया कि वहां शिवा ने उनके लिए माचा और उनके ड्राइवर के लिए जूस मंगाया। शिवा ने भी कुछ ऑर्डर किया था। श्रद्धा ने कहा कि इसके बाद शिवा उनके साथ घर गया। उस समय श्रद्धा की गाड़ी शिवा चला रहा था, जबकि शिवा की गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था। वीडियो में श्रद्धा ने उस रात की घटनाओं का जिक्र करते हुए अपना पक्ष रखा है।

‘CCTV फुटेज में सब दिख जाएगा’

श्रद्धा ने शिवा की मौत को हत्या मानने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि मैं श्रद्धा दुबे, जिसका नाम शिवा हत्याकांड में बार-बार उछाला जा रहा है. मेरा उससे कोई मतलब नहीं था, मेरा उस मौत से कोई मतलब नहीं था. वह हत्या नहीं थी, वह एक सुसाइड था, ठीक है? मैंने अपनी आंखों से देखा उसको कूदते हुए?

उन्होंने CCTV फुटेज की जांच कराने की बात भी कही। श्रद्धा ने कहा कि अगर वहां के सीसीटीवी कैमरे निकालेंगे, तो सब कुछ निकलेगा, तो उसमें दिखेगा कि वह किस तरह से कूद रहा है. ऐसा नहीं है कि हम लोग परेशान नहीं हैं। उस वक्त मैं कुछ भी बोलने की हालत में नहीं थी, मेरी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी क्योंकि मेरे घर से किसी ने छलांग मार के सुसाइड अटेम्प्ट किया है, तो मेरी हालत खराब होनी स्वाभाविक है, ठीक है।

श्रद्धा ने यह भी कहा कि उनका नाम अधिकारियों, नेताओं और अपराधियों के साथ गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने खुद को निर्दोष बताया और मीडिया से अपील की कि उनके खिलाफ झूठे आरोप न लगाए जाएं।

बहन का मामले से कोई संबंध नहीं

वीडियो में श्रद्धा ने अपनी बहन का भी जिक्र किया। श्रद्धा ने कहा कि 8 तारीख को उनकी बहन नवरात्रि की पूजा से जुड़ी बात करने के लिए घर आई थी। श्रद्धा का दावा है कि उनकी बहन शिवा को बहुत कम जानती थी और दोनों के बीच बातचीत भी नहीं होती थी।

श्रद्धा ने कहा कि बहन का तो इस केस से कोई रिलेशन ही नहीं है। वो तो शिवा को अच्छे से जानती तक नहीं थी। अगर उसकी कॉल डिटेल्स निकलेंगी तो ना शिवा से उसकी कोई बातचीत थी, ना कुछ। वह बहुत कम जानती थी शिवा शर्मा को. मेरी बहन का तो कोई मतलब ही नहीं था. वह तो इतने दिनों बाद मेरे घर आई थी।

शिवा पर कर्ज होने का भी दावा

श्रद्धा ने बताया कि 8 तारीख को उनकी बहन के घर आने के बाद सब कुछ सामान्य था। उनके अनुसार, शाम को शिवा के दोस्त अश्विनी मिश्रा और हर्ष भी आए थे। श्रद्धा ने सवाल उठाया कि अगर शिवा के साथ किसी तरह की ज्यादती हो रही थी, तो उसके दोस्तों ने पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी।

उन्होंने दावा किया कि शिवा पर 15 से 20 लाख रुपये का कर्ज था और वह तनाव में था। श्रद्धा के मुताबिक, शिवा और उनके बीच संबंध अच्छे थे। उन्होंने बताया कि वह शिवा को करीब दो महीने से जानती थीं, जबकि उनकी दोस्ती चार महीने पहले हुई थी और पिछले कुछ महीनों से दोनों रिलेशनशिप में थे। श्रद्धा के ये सभी दावे उनके वीडियो में कही गई बातों पर आधारित हैं। मामले में उनकी ओर से दिए गए बयान और आरोपों की पुष्टि जांच से जुड़े तथ्यों के आधार पर ही हो सकती है।