30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Nikay Chunav: शिवपाल यादव बोले- BJP के मंत्रियों ने ली है झूठ बोलने की ट्रेनिंग

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने बीजेपी के एक मंत्री को अंदर ही अंदर सपा की मद्द करने का आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 8 May 2023, 2:20 PM IST

Shivapal yadav said bjp minister taking training lies

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव

UP Nikay Chunav 2023 निकाय चुनाव के प्रचार का मंगलवार को अंतिम दिन होगा। 11 मई को वोट पड़ेंगे। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने बताया है कि बीजेपी नेता निकाय चुनाव में सपा को जिताने की मदद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सपा निकाय चुनाव में पूरे मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। इटावा मेरा गृह जनपद है। हम यहां पर लगे हुए हैं। हमारे पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव में प्रचार कर रहे हैं। यहां पर कोई दिक्कत नहीं है। इटावा की जनता सब जानती है कि यहां पर विकास केवल सपा सरकार में ही हुआ है।

यह भी पढ़ें: The Kerala Story: फ्री में देखना चाहते हैं 'द केरल स्टोरी' तो इस नंबर पर करें कॉल

बीजेपी का कौन मंत्री जो सपा की कर रहा है मद्द
शिवपाल यादव ने कैबिनेट मंत्री नंदी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कल यहां एक मंत्री आए थे और एक औरैया में मंत्री आए थे। यहां पर मंत्री जी अधिकारियों से कह कर गए हैं कि हमें चुनाव किसी भी हालत में जितना है। उन्होंने मंत्री नंदी पर आरोप लगाया है कि डिप्टी सीएम बीजेपी के हैं लेकिन समाजवादी को जिताने का काम इलाहाबाद में भी कर रहे हैं और हो सकता है कि कल यहां भी कह के गए हों।

उन्होंने कहा, "बीजेपी के मंत्री बेईमान हैं। अपने विभाग संभाल नहीं पाते हैं। विभागों का बजट लौट जाता है। ये झूठ बोलने की ट्रेनिंग देते हैं। मंत्री अपने विभाग को पूरी तरह से वेंटीलेटर पर डाल दिया है।" परिवारवाद वाले बयान पर शिवपाल यादव ने कहा कि सपा का एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच जाता है और जनता सपा को जिताती है।

यह भी पढ़ें: आजम खान ने बीजेपी गठबंधन प्रत्याशी शफीक अंसारी को कहा- तुमने बिरादरी के साथ की गद्दारी