12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल बोले-लखनऊ में करेंगे ऐहितासिक रैली

9 दिसंबर को रमाबाई अंबेडकर पार्क में प्रसपा के मुखिया करेंगे रैली।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 28 Nov 2018, 7:19 PM IST

shivpal

शिवपाल बोले-लखनऊ में करेंगे ऐहितासिक रैली

लखनऊ. शिवपाल सिंह यादव अपना जनाधार बढ़ाने के लिए जुटे हैं। बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) में विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित हस्तियां शामिल हुईं। इसमें अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी, डॉक्टर, इंजीनियर, शहर के बड़े व्यवसायी, हाईकोर्ट के वकील व सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने सभी को पार्टी का झंडा देकर सभी का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह का हमें प्रेम व स्नेह मिल रहा है उससे हमें लगातार बल मिल रहा है। हम 9 दिसम्बर को जिस मैदान में रैली करने जा रहे हैं वहां रैली करने का साहस बड़ी-बड़ी राजनीतिक दल नहीं जुटा पाती है, लेकिन जिस तरह से हमें प्रेम व स्नेह मिल रहा है। मुझे विश्वास हो गया है कि हम ऐतिहासिक रैली करने जा रहे हैं।
वहीं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डा0 सीपी राय ने कहा कि आज हमारे लिए बेहद खास दिन है। आज हमारे साथ अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित हस्तियां जुडी हैं, जिनका हम स्वागत करते है। आज के परिवेश में ऐसे लोग बहुत कम ही किसी राजनीतिक दल के साथ आते हैं, लेकिन इन सभी लोगों ने हम पर विश्वास दिखाया जिस पर हम खरे उतरेंगे। पार्टी में शामिल होने वाले कुछ मुख्य लोगों की बात करें तो इसमें डॉक्टर विनोद मिश्रा रहे, जिन्होनें शूटिंग के क्षेत्र में 2 गोल्ड व 2 सिल्वर हासिल किया है। वर्तमान में ये युवा खिलाडिय़ों को ट्रेनिंग देते है। यशार्थ मिश्रा ने भी प्रसपा की सदस्यता ग्रहण की। मिश्रा अंतरराष्ट्रीय शूटर हैं और मौजूदा समय में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे है। इसके साथ अनीता मिश्रा व सिमरन साहनी भी पार्टी में शामिल हुई। डालीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश बंसल, आगरा के पीयूष अग्रवाल, डॉ0 पंकज राय, डॉ0 पीके राय, अभिनव सिंह (व्यवसायी), अधिवक्ता राजकुमार शर्मा, अधिवक्ता अश्वनी राय, अधिवक्ता सुनील यादव, देवेन्द्र राय, सुनील वर्मा समेत सैकड़ों लोग पार्टी में शामिल हुए।
...................
सपा के पूर्व एमएलसी प्रसपा में शामिल
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया लगातार अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को झटका दे रही है। इसी क्रम में अब शिवपाल यादव ने सपा के पूर्व एमएलसी रामनरेश मिनी को प्रसपा की सदस्यता दिलाई है। यही नहीं रामनरेश मिनी को पार्टी में बड़ा पद भी सौंपा गया है।
पूर्व एमएलसी रामनरेश मिनी को शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव का पद सौंपा है। इसके बाद इटावा पहुंचे रामनरेश मिनी का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। रामनरेश ने इस इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए भाजपा पर जमकर हमला किया और कहा कि भाजपा ने देश-प्रदेश की जनता को धोखा देने का काम किया है।