27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल के बेटे आदित्य यादव का बयान, कहा- मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा इस दिवस के रूप में

22 नवंबर को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन है और इस मौके को खास बनाने के लिए उनके छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव की नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) पहले ही जुट गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 13 Nov 2018, 6:19 PM IST

Mulayam singh yadav

Mulayam singh yadav

लखनऊ. 22 नवंबर को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन है और इस मौके को खास बनाने के लिए उनके छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव की नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) पहले ही जुट गई है। शिवपाल सिंह यादव नई पार्टी बनाने के वक्त से ही नेताजी को अपनी पार्टी का अध्यक्ष व अपनी ही पार्टी से चुनाव लड़ाने की तैयारियों में जुट हुए हैं। ऐसे में 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर भी वो कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिससे नेताजी के साथ उनके समर्थक भी खुश हो जाए।

ये भी पढ़ें- सांसद दे रहे थे यह प्रमाण पत्र, तो पहले पकड़ा महिला का हाथ, उठाया घूंघट, असहज महिला ने ढका चेहरा तो फिर किया यह, यह देख मच गया हड़कंप

आदित्य यादव ने की यह घोषणा-

शिवपाल यादव के पुत्र व पसपा (लोहिया) के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने एक बयान में कहा है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन 'धर्म निरपेक्षता दिवस' के रूप में मनाएगी। इस दौरान सपा से प्रसपा में आए कई दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीदें हैं। सूत्रों के मुताबिक शिवपाल नेताजी के जन्मदिन पर कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- अभिजीत हत्याकांड में सबसे बड़ा खुलासा, गिरफ्तार नौकर ने बताया इसके इशारे पर हुई हत्या, 3 साल पहले हुआ था यह, सपा-भाजपा में हड़कंप

क्या मुलायम करेंगे कोई बड़ी घोषणा-

मुलायम सिंह यादव जिस तरह पुत्र अखिलेश यादव व भाई शिवपाल यादव पर बराबर से अपना प्यार न्यौछावर कर रहे उससे उम्मीदें हैं कि वो दोनों के ही कार्यक्रमों में शामिल होंगे क्योंकि संभवतः अखिलेश यादव भी पिता के जन्मदिन पर कोई खास आयोजन करेंगे। इस बार मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सियासी कारणों से काफी बड़ा दिन माना जा रहा है। 2019 चुनाव में कुछ ही माह बचे हैं और शिवपाल द्वारा पार्टी बनाए जाने के बाद दोनों पार्टियों में नेताजी को लेकर खींचातानी जारी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जन्मदिन के मौके पर मुलायम भी कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।