30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल यादव का कर्नाटक चुनाव पर भाजपा को जवाब, कहा- जुगाड़ से सरकार तो…

बुधवार को इटावा पहुंचे शिवपाल यादव दरअसल डीएम व एसएसपी से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान वह मीडिया से भी रूबरू हुए।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

May 16, 2018

kanpur

Shivpal Yadav

लखनऊ. समाजावादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव आज भाजपा पर हमलावर दिखे। भाजपा को चौतरफा घेरने के लिए उनके पास कई मुद्दे भी थे। मंगलवार को कर्नाटक चुनाव के नतीजे हो, चाहे वाराणसी में शाम को फ्लाईओवर के ध्वस्त होने की घटना, शिवपाल ने ऐसे कई मुद्दों को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। बुधवार को इटावा पहुंचे शिवपाल यादव दरअसल डीएम व एसएसपी से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान वह मीडिया से भी रूबरू हुए। यहां उन्होंने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। कर्नाटक चुनाव के नतीजों पर बोलते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि जनता ने बीजेपी को नकार दिया है।

वाराणसी हादसे के पीछे भ्रष्टाचार-
वाराणसी में फ्लाईओवर हादसे पर शिवपाल ने कहा कि सरकार हर स्तर पर विफल है। पुल टूटने के पीछे की वजह लापरवाही है और भ्रष्टाचार चार भी इसी में शामिल है। सभी लोग भ्रष्टाचार में ही डूबे हैं। काम-धाम देखता कौन है। उन्होंने आगे कहा कि इस सरकार ने 100 दिन का वादा किया था, लेकिन अब 4 साल हो गए और भ्रष्टाचार बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को भी हादसे पर दुख जताते हुए शिवपाल ने ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। सरकार पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुचाए व हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही करे।

जनता ही सरकार बदलती है-
शिवपाल ने कहा कि याद रहे जनता ही सरकार बदलती है। यूपी में उत्पीड़न बढ़ा है। और इसके साथ बहुत समस्याएं पैदा हो गई हैं। वहीं महंगाई और भ्रष्टाचार भी बढ़ा है। लोग बेरोजगार हो गए हैं व धंधे खत्म होने की कगार पर हैं।

भाजपा को जनता ने तो बहुमत दिया नहीं है-
सपा नेता कर्नाटक चुनाव में आए जनता के फैसले पर कहा कि भाजपो को तो जनता ने बहुमत दिया ही नहीं है। जनता ने तो उन्हें बहुमत से दूर रखा है। अब जुगाड़ से तो सरकार बनेगी नहीं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को जानना चाहिए व उनका समाधान होना चाहिए।