25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / सपा में हुआ समझौता! शिवपाल ने अखिलेश को फोन कर दी बधाई

सपा में हुआ समझौता! शिवपाल ने अखिलेश को फोन कर दी बधाई

मुलायम सिंह यादव ने परिवार की एकता के लिए बढ़ाए कदम, सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन में होंगे शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 4 Oct 2017, 2:45 PM IST

sp national conference

लखनऊ. 5 अक्टूबर (गुरुवार) को आगरा में होने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन से पहले मुलायम कुनबे की कलह शांत होती दिख रही है। बाप-बेटे (मुलायम-अखिलेश) के अलावा चाचा-भतीजे (अखिलेश-शिवपाल) का झगड़ा भी लगभग खत्म हो चुका है। बुधवार को शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को फोन कर समाजवादी पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पर चुने जाने की अग्रिम बधाई देते हुए उन्हें बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

ताज नगरी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के ताजपोशी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हजारों सपाइयों के साथ सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी अखिलेश यादव की ताजपोशी के गवाह बनेंगे। सम्मेलन में शिवपाल यादव के भी आने की चर्चा है, लेकिन अभी उनके आगमन पर अंतिम मुहर लगनी बाकी है। अगर सब कुछ सही रहा तो सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन में मुलायम, शिवपाल और अखिलेश एक मंच पर दिखेंगे। सम्मेलन में 25 राज्यों के करीब 15 हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे।

गिले-शिकवे भुलाकर शिवपाल ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ
मुलायम के कुनबे में एका की पटकथा 28 सितम्बर को लिखी गई थी, जब अखिलेश ने पिता मुलायम से मिलकर उन्हें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने का न्यौता दिया था। इसके बाद से भी पिता-पुत्र के बीच फोन पर बातचीत हुई है। बुधवार को मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल यादव से पार्टी में एका के मुद्दे पर बात कही थी। उन्होंने शिवपाल यादव से कहा कि बड़ा होने के नाते उन्हें अखिलेश को फोन करना चाहिए। इसके बाद आज शिवपाल ने मुलायम के कहने पर सारे गिले-शिकवे भुलाकर अखिलेश की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है।

...तो महासचिव बनेंगे शिवपाल
सूत्रों की मानें तो मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक बने रहेंगे और शिवपाल यादव को सपा का भी महासचिव बनाया जाएगा और वह दिल्ली में पार्टी का कामकाज देखेंगे। पार्टी में रामगोपाल यादव की हैसियत बनी रहेगी।

शिवपाल की मजबूरी
शिवपाल यादव ने अखिलेश से अलग मुलायम के समर्थन से पार्टी बनाने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन हर बार मुलायम ने साफ मना कर दिया। मुलायम के बिना शिवपाल दल बनाकर भी कुछ नहीं कर सकते। इसके अलावा शिवपाल यादव के बसपा और भाजपा में भी जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन हर जगह शिवपाल को नुकसान होते ही दिख रहा था। सूत्रों की मानें तो मायावती तो शिवपाल को बपसा में शामिल करने को तैयार थीं, लेकिन बदले में उन्हें कुछ मिलने वाला नहीं। क्योंकि बसपा के पास इतने विधायक भी नहीं हैं कि वो शिवपाल को कोई पद दिला सकें। वहीं भाजपा को लगता है कि शिवपाल समाजवादी पार्टी में रहकर ही भारतीय जनता पार्टी को ज्यादा फायदा पहुंचा सकते हैं। इन तमाम पहलुओं पर गौर करने के बाद ही शिवपाल ने अखिलेश की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है।