6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव बाद शिवपाल ने बताया अखिलेश की हार का कारण, कहां चालाकियां…

shivpal yadav: इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की हर गलत नीति का विरोध कर जनता को राहत दिलाई जाएगी। एक सवाल के जवाब में शिवपाल सिंह ने स्वीकारा किया हमारे कार्यकर्ता जीत को लेकर अति उत्साहित हैं। भाजपा जो चालाकियां कर रही थी हमारा संगठन उसका मुकाबला नहीं कर पाया। भाजपा के मुकाबले के लिए हमारा संगठन प्रशिक्षित होना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 13 Mar 2022, 12:42 PM IST

shivpal.jpg

Shivpal yadav: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं और भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है। नतीजों के पहले जीत के सपने देख रही समाजवादी पार्टी अपनी हार का मंथन कर रही है। इसी बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि भाजपा की चालाकियां समझने में चूक हुई हमारी हार का यही कारण है। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने फाइनल वोटर लिस्ट में हर विधानसभा क्षेत्र में हमारे समर्थकों के 10 से 20 हजार वोटर कटवा दी और चुनाव में धनबल का प्रयोग किया। हर विधानसभा में वोटरों की खरीद-फरोख्त की गई जिससे सपा सत्ता हासिल नहीं कर पाए।

देश के साथ मिलकर जमीन पर उतरेंगे

चुनाव के नतीजे आने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर चर्चा की है। अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि सपा बसपा कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं। एकजुट होकर भविष्य में होने वाले चुनाव की पुख्ता रणनीति तैयार की जाएगी। हम घर बैठने वाले नहीं हैं। होली बाद नए सिरे से तैयारियां की जाएंगी। यह तैयारी सपा के साथ होगी या फिर प्रसपा की, इस पर शिवपाल ने कहा कि हम दोनों एक साथ रहेंगे दोनों संगठनों की तैयारी से दोगुनी ताकत आएगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश की नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही नतीजा है कि विधानसभा में सपा की संख्या 37 से बढ़कर 111 हो गई है। हालांकि, गठबंधन को 125 सीटें मिली हैं। भविष्य में भी अखिलेश के नेतृत्व में सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रहेगा। ‌

ये भी पढ़ें: चुनाव हार कर भी केशव मौर्या, संगीत सोम, सुरेश राणा बन सकते हैं विधायक जानिए कैसे, मंत्रिमंडल में होंगे शामिल

शिवपाल ने माना कि भाजपा का नहीं कर पाए मुकाबला

इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की हर गलत नीति का विरोध कर जनता को राहत दिलाई जाएगी। एक सवाल के जवाब में शिवपाल सिंह ने स्वीकारा किया हमारे कार्यकर्ता जीत को लेकर अति उत्साहित हैं। भाजपा जो चालाकियां कर रही थी हमारा संगठन उसका मुकाबला नहीं कर पाया। भाजपा के मुकाबले के लिए हमारा संगठन प्रशिक्षित होना चाहिए। शिवपाल ने कहा कि हमें भाजपा नेताओं के बयानों की परवाह किए बिना अपनी नीति और मुद्दों पर डटे रहना है।

ये भी पढ़ें: होली के टोटके: आपकी हर समस्या का होगा समाधान, देशी घी में भीगी दो लौंग आप को अमीर बनाने के लिए काफी