शिवपाल सिंह यादव ने अपने संदेश में कहा कि यह त्यौहार हमें जात-पात और मजहब का भेद मिटाकर इंसानियत को एक माला में पिरोने की सीख देता है। यह हमारे जमीर को पाकीजगी की राह पर ले जाकर ताउम्र नेकी पर चलने और बुराइयों से दूर रखने की तालीम देता है। उन्होंने ने मुस्लिम भाइयों से गुजारिश की है कि वे ईद-उल-जुहा के पाक मौके पर देश व प्रदेश में अमन, चैन, तरक्की, स्वास्थ्य और खुशहाली की दुआएं करें और इस्लाम की नसीहतों को जीवन में उतारें।