19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / अखिलेश से रिश्ते पर शिवपाल ने दिया बड़ा बयान, कहा- इस नाते ही बात होती है

अखिलेश से रिश्ते पर शिवपाल ने दिया बड़ा बयान, कहा- इस नाते ही बात होती है

Akhilesh and Shivpal Yadav Dispute : समाजवादी पार्टी की आतंरिक कलह अभी खत्म नहीं हुई है। परिवार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 4 Aug 2018, 6:18 PM IST

lucknow

अखिलेश से रिश्ते पर शिवपाल ने दिया बड़ा बयान, कहा- ...सिर्फ इस नाते ही बात होती है

लखनऊ. समाजवादी पार्टी की आतंरिक कलह अभी खत्म नहीं हुई है। परिवार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसका अंदाजा सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के बयान से लगाया जा सकता है। उन्नाव में एक निजी कार्यक्रम में आए शिवपाल द्वारा दिए गए बयान से यह साफ जाहिर हो रहा है कि परिवार में रार अभी भी बरकरार है।

अखिलेश से सिर्फ नाते ही बात होती है...

अखिलेश से उनके रिश्ते पर शिवपाल सिंह ने दो टूक बयान देते हुए कहा कि अखिलेश से राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते ही बात होती है। भतीजे के रिश्ते से नहीं। शिवपाल ने कहा कि वह नेताजी के बताए अनुसार ही काम करेंगे। परिवार और राजनीति अलग-अलग है। शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट आगरा एक्सप्रेस वे की गुणवत्ता के सवाल पर कहा कि प्रदेश सरकार विकास के बजाए सिर्फ जांच ही करा रही है। जांच में कहीं कमियां नहीं मिल रही। यदि मिलती तो कोई तो कार्रवाई होती। सड़कों के गड्ढामुक्त के सवाल पर यादव ने तंज कसते हुए कहा कि अभी मोहनलालगंज मार्ग से आया तो एक भी गड्ढा नहीं मिला। पर वास्तविकता तो ये है कि सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है।

महागठबंधन हुआ तो भाजपा की हार तय : शिवपाल

आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि गठबंधन के लिए हुई बैठक में उनको नहीं बुलाया गया। पार्टी के समस्त फैसले राष्ट्रीय अध्यक्ष लेंगे। हालांकि दावा किया कि यदि महागठबंधन हुआ तो भाजपा की हार तय है। शिवपाल ने कहा वह लंबे समय तक पार्टी के पदाधिकारी रहे लेकिन अब मात्र विधायक हूं।

भाजपा सरकार को घेरा

शुक्रवार को ब्लाक के शिवगढ़ में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कानून व्यवस्था पर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। थाने बिक चुके हैं। रेप, हत्या, लूट की घटनाओं में भी बिना पैसों के मुकदमा दर्ज नहीं हो रहे हैं। शिवपाल ने सरकार के औद्योगिक विकास के सवाल पर कहा कि चार साल में हमें तो कोई विकास नहीं दिखा। कहा कि वर्तमान सरकार में महंगाई चरम पर है। शिवपाल ने कहा कि सरकार का कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। सबका साथ, सबका विकास का जवाब जनता ही देगी। इस दौरान पूर्व विधायक उदयराज यादव, सोनू यादव, हरिकेश यादव सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।