गोरखपुर जिले में लगभग 45 अस्पताल हैं जिसमें से 1600 बेड फुल चल रहे हैं। इसकी जांच के लिए जिले स्तर पर किसी टीम का गठन नहीं हुआ है, जो अस्पतालों में जाकर यह जांच कर सके कि आईसीयू में ऐसे मरीज तो भर्ती नहीं हैं, जिन्हें आईसीयू की जरूरत नहीं हैं। हालांकि, इस पर सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी भी टीम को बनाने का निर्देश नहीं मिला है। कोविड अस्पताल के अंदर कोई जाना भी नहीं चाहता है और जाना भी नहीं चाहिए, क्योंकि वहां वायरस लोड बहुत अधिक है।