लखनऊ. काशी विश्वनाथ मंदिर के भव्य सुंदरीकरण के बाद अब डाक विभाग की ओर से देश विदेश भेजे जाने वाले डाक पत्रों पर सामान्य की जगह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की फोटो वाली मोहर लगाई जाएगी। इससे लोगों को काशी की संस्कृति विरासत के बारे में जानने का मौका मिलेगा। इस फैसले के बाद डाक विभाग ने श्री काशी विश्वनाथ की मुहर वाले टिकट जारी कर दिए हैं। विभाग की और से टिकट जारी करने की प्रक्रिया काफी तेजी से पूरी की गई है। अधिकारियों को कहना है कि डाक टिकट पर काशी विश्वनाथ की मुहर के बाद देश विदेश के लोगों तक श्री काशी विश्वनाथ की परम्मपरा व विरासत लोगों तक पहुंचेगी। जहां इन डाक टिकट की मदद से लोग श्री काशी विश्वनाथ के बारे में जानेंगे वहीं डाक टिकट पर मुहर के बाद काशी में पर्यटन बढ़ने की संभावना भी है।