
लिवर का रामबाण इलाज
Ritesh Singh
लखनऊ , कहते हैकि अगर किसी भी दिन की शुरूआत भगवान के नाम से हो तो उसका अपना अलग ही महत्त्व होता हैं और साथ में कल का दिन कैसा रहेगा आप सभी के लिए उसकी जानकारी मिल जाये तो और सोने पर सुहागा जैसी बात हो जाती हैं। हम आप को राशिफल के साथ - साथ शरीर को स्वस्थ रखने के उपाए भी बताते रहेंगे। पंडित शक्ति मिश्रा ने कहाकि तन के साथ - साथ अगर मन भी स्वस्थ रहे तो हर कार्य को सही ढंग किया जा सकता हैं।
अनमोल वचन
राजा जनक की बेटी और राजा दशरथ की पुत्रवधू सीता का अलौकिक विवाह हुआ परन्तु मिला वनवास फिर वनवास में भी अपहरण,फिर अग्निपरीक्षा। अंत में भी गर्भवती सीता को देखना पड़ा परिवार वियोग। पृथ्वी पर राज करने वाले पिता और ससुर चाहकर भी साधन देकर भी सीता को सुख नहीं दे पाए। फिर एक साधारण मनुष्य कैसे अपनी संतान को उनके अपने भाग्य के बिना सुख दे सकता है। तन-धन से प्रयास करते रहें परन्तु मन से यह भूल मत जाए कि किसी को सुख उसके अपने कर्म व भाग्य से मिलती है दूसरे के करने से नहीं।
आज का मंत्र
ॐ दिव्यात्मने नमः
ॐ श्री महालक्ष्मी नमोनमः
सुभाषितम्
भीष्मद्रोणतटा जयद्रथजला गान्धारनीलोत्पला ।
शल्यग्राहवती कॄपेण महता कर्णेन वेलाकुला ॥
अर्थात
भीष्म और द्रोण जिसके दो तट है जयद्रथ जिसका जल है शकुनि ही जिसमें नीलकमल है शल्य जलचर ग्राह है कर्ण तथा कॄपाचार्य ने जिसकी मर्यादा को आकुल कर डाला है |
लिवर का रामबाण इलाज, लिकोरिस चाय
लिवर के इलाज करने के लिए आयुर्वेदिक में लिकोरिस का उपयोग बहुत ही किया जाता है। लिकोरिस चाय बनाने के लिए, लीकोरिस रूट को पीसकर उसे उबलते पानी में डालें और कुछ मिनटों के लिए इसे छोड़ दें। लिवर की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए दिन में दो बार इस चाय का सेवन करें।
अलसी का बीज
अलसी के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसमें ओमेगा-3 एसिड पाया जाता है, जो कि कई रोगों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। अलसी का बीज लिवर पर तनाव को कम कर सकता है। फाइबर के गुणों से भरपूर अलसी को अपनी आहार में शामिल करने आपका लिवर स्वस्थ रहता है।
शुक्रवार का राशिफल
> राशि मेष
मेहमानों पर आकस्मिक व्यय होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता बनी रहेगी।
> राशि वृष
मेहमानों पर आकस्मिक व्यय होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता बनी रहेगी।
> राशि मिथुन
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। नई योजना बनेगी। धनार्जन होगा।
> राशि कर्क
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी में बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। आय बढ़ेगी।
> राशि सिंह
चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। नकारात्मकता में वृद्धि होगी। लाभ कम होगा।
> राशि कन्या
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।
> राशि तुला
शारीरिक कष्ट संभव है। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
> राशि वृश्चिक
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।
> राशि धनु
भय, पीड़ा व चिंता का माहौल बनेगा। शोक संदेश मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। थकान रहेगी।
> राशि मकर
प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। विवाद न करें।
> राशि कुंभ
शुभ समाचार मिलेंगे। मेहमानों का आगमन होगा। क्रोध न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
राशि मीन
रोजगार प्राप्ति होगी। भेंट व उपहार मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी।
Published on:
07 Jun 2018 09:04 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
