6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव के घर में रहेंगे योगी के ये मंत्री, नहीं भा रहा अपना घर, चिट्ठी लिखकर बताई वजह

योगी सरकार के मंत्री की एक चिट्ठी ने अखिलेश यादव के बंगले को फिर से सुर्खियों में ला दिया है...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitin Srivastva

Jun 19, 2018

Sidharth Nath Singh letter for Akhilesh Yadav Mulayam Singh Bungalow

अखिलेश यादव के घर में रहेंगे योगी के ये मंत्री, नहीं भा रहा अपना घर, चिट्ठी लिखकर बताई वजह

लखनऊ. बीते दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बंगले को लेकर काफी बवाल हुआ। जिसके चलते अखिलेश के बंगले को लेकर यूपी की सियासत भी काफी गर्म रही। सियासी गलियारों में अभी ये मुद्दा कुछ शांत ही हुआ था कि योगी सरकार के मंत्री की एक चिट्ठी ने इस बंगले को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। दरअसल यूपी के कैबिनेट मंत्री ने एक चिट्ठी लिखकर अखिलेश यादव या मुलायम सिंह यादव के बंगले में शिफ्ट होने की इच्छा जताई है। वहीं जानकार योगी सरकार में इस कैबिनेट मंत्री के कद को देखते हुए मान रहे हैं कि जल्द ही यह बंगला इनको सौंपा जा सकता है।

नहीं पसंद आ रहा अपना बंगला

हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की। जिनको अपना बंगला पसंद नहीं आ रहा है। सिद्धार्थ नाथ सिंह को अपना सरकारी आवास छोटा महसूस हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव का बंगला भा गया है। इसीलिए सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इन दोनों में से किसी एक बंगले में शिफ्ट होने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है। पत्र में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दोनों में से किसी एक का बंगला आवंटित करने की अर्जी लगाई है।

मंत्री जी को हो रही परेशानी

आपको बता दें कि इस समय स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह गौतम पल्ली स्थित मंत्री आवास 19 में रह रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने पत्र में तर्क दिया है कि उनके आवास में कैंप कार्यालय के स्टाफ के बैठने की मुकम्मल व्यवस्था नहीं है। जिससे बंगले में आने वाले लोगों और आम जनता को असुविधा हो रही है। इस वजह से लोगों को बंगले में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बंगले में जगह कम होने के चलते यहां काम करने में भी असुविधा हो रही है।

मंत्री जी को चाहिए अखिलेश या मुलायम का बंगला

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बंगला शिफ्ट करने के संबंध में अपने खत में लिखा है कि बीते दिनों यूपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम से आवंटित आवास खाली कराए गए हैं। इन बंगलों में विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास संख्या 4 और 5 भी शामिल हैं। यह आवास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव से खाली कराया गया है। उन्होंने अपने लिए इन दोनों में से एक आवास आवंटित करने की मांग की है। इस संबंध में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने 31 मई को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव को चिट्ठी लिखी है। इसके अलावा राज्य संपत्ति विभाग के अफसरों को भी पत्र भेजा है।

जल्द ही दे दिया जाएगा बंगला

आवास आवंटन संबंधी पत्र राज्य संपत्ति विभाग के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के पास पहुंच गया है। जिसपर अधिकारियों का कहना है कि खाली बंगले की मरम्मत के बाद मंत्रियों को जल्द से जल्द आवंटित कर दिए जाएंगे। ताकि जिन मंत्रियों को रहने में असुविधा हो रही है उसे दूर किया जा सके।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग