प्रदेश सरकार निर्बाध और विभागीय स्तर पर बिजली प्रदान करेगी। महंगी बिजली देने वाले बिल्डर्स के खिलाफ आ रही शिकायतों को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। पांच किलोवाट कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं का वन टाइम खर्च 20,220 रुपये (प्रोसेसिंग फीस 100 रुपये, फिक्स्ड चार्ज- 2036 रुपये, मीटर कॉस्ट- 15,000 रुपये, जीएसटी-18%) आएगा।