26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी अनुप्रिया पटेल को टक्कर देगी मां कृष्णा पटेल, कर सकती हैं ये बड़ा एेलान

बेटी अनुप्रिया पटेल को टक्कर देगी मां कृष्णा पटेल, कर सकती है ये बड़ा एेलान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 2 Jul 2018, 12:30 PM IST

anurpiya patel

बेटी अनुप्रिया पटेल को टक्कर देगी मां कृष्णा पटेल, कर सकती हैं ये बड़ा एेलान

लखनऊ. अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर प्रदेश में सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन होने जा रहा है। इस अवसर पर उनकी पत्नी और बेटी आमने सामने होंगी। इसके जरिए दोनों अपना राजनीतिक दम दिखाएंगे। लखनऊ में डॉ. सोनेलाल पटेल की बेटी व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल उनके जन्मदिन को जन स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाएंगी तो सोनेलाल पटेल की पत्नी कृष्णा पटेल वाराणसी में उनकी जयंती पर सभा का आयोजन कर रही हैं। एेसी खबर भी है कि बनारस के मंच से मां कृष्णा अनुप्रिया पटेल के खिलाफ अपनी छोटी बेटी पल्लवी पटेल को चुनाव मैदान में उतारने का एेलान कर सकती हैं। h

दो जुलाई को होने वाले इस कार्यक्रम में अनुप्रिया के मंच में मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान मुख्य वक्ता होंगे। इसके साथ ही एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। वहीं कृष्णा पटेल मंच पर विपक्षी एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रही हैं। उनकी तरफ से बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी की तरफ से नरेश उत्तम के अलावा कांग्रेस की ओर से सांसद डॉक्टर संजय सिंह, रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रमेश दीक्षित शामिल होंगे।

दो धड़ों में बंटा अपना दल

कुर्मी-किसान-कमेरों- पिछड़ों को शोषण के विरुद्ध मंच उपलब्ध कराने और पिछड़ों-किसानों में राजनीतिक अलख जगाने के लिए डॉक्टर सोनेलाल पटेल ने जिस अपना दल की स्थापना की थी. आज वो दो धड़ों में बंट गया है। डॉक्टर सोनेलाल पटेल की पत्नी कृष्णा पटेल के साथ उनकी एक बेटी पल्लवी पटेल हैं जो सत्ता से दूर रहकर अपने पिता के संघर्षों को आगे बढ़ा रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ अनुप्रिया पटेल और उनके पति आशीष पटेल हैं जो सत्ता के साथ कदमताल करते हुए राजनीतिक सुख भोग रहे हैं। मां-बेटी की सियासी जंग अब डॉक्टर पटेल की जयंती पर दिखाई देगी। जहां केंद्रीय मंत्री लखनऊ में अपने पिता की जयंती के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ समेत एनडीए के कई राजेनताओं के साथ हुंकार भरेंगी तो वहीं कृष्णा पटेल विपक्षी एकता के बल पर बनारस में बेटी को घेरेंगी। दोनों गुटों के नेता सोनेलाल पटेल का वारिस जनसैलाब दिखा कर हासिल करेंगे।