लखनऊ. सोने और चांदी की कीमत (Gold Silver Rate) में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। एक फरवरी, 2021 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट के बाद राजधानी लखनऊ समेत देशभर में सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज हुई है। मंगलवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। वहीं, बुधवार को दाम और गिर गए। गुड रिटर्न्स के अनुसार, राजधानी लखनऊ में बुधवार को सोने के भाव में 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट की शुद्धता वाले सोने की कीमत 4,72,900 रुपये प्रति 100 ग्राम दर्ज की गई है। जबकि मंगलवार को इसकी कीमत 4,73,000 रुपये दर्ज की गई। वैश्विक स्तर पर कीमतों में गिरावट के चलते घरेलू बाजार में भी गिरावट दर्ज हुई है।