6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमर सिंह पर अखिलेश के नेता का बड़ा बयान, रिजेक्शन का सिलेक्शन कर इलेक्शन नहीं जीत सकते भाजपाई

लोकसभा चुनाव तो दूर की बात है, ग्राम प्रधान का भी चुनाव नहीं जीत सकते अमर सिंह : सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Aug 01, 2018

Akhilesh Yadav

अमर सिंह पर अखिलेश के नेता का बड़ा बयान, रिजेक्शन का सिलेक्शन कर इलेक्शन नहीं जीत सकते भाजपाई


लखनऊ. लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट सुर्खियों में है। बीजेपी के सहयोगी दल सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आजमगढ़ से अमर सिंह को चुनाव लड़ाने का ऑफर देकर राजनीतिक माहौल गरम कर दिया है। हालांकि, अमर सिंह का कहना है कि वह किसी एक क्षेत्र से चिपककर नहीं रहना चाहते। अमर सिंह ने भले ही अभी आजमगढ़ से चुनाव लड़ने का ऑफर स्वीकार न किया हुआ, लेकिन यूपी की राजनीतिक माहौल जरूर गरमा गया है।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता व अखिलेश सरकार में मंत्री रहे अनुराग भदौरिया ने अमर सिंह पर तीखा जुबानी हमला किया है। अमर सिंह के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के सवाल पर सपा नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव जिताना तो दूर की बात है, वह ग्राम प्रधान का भी चुनाव नहीं जीत सकते। कहा कि अमर सिंह जैसे लोग किसी के नहीं है। नेता तो कतई नहीं हैं। अमर सिंह पहले यह बतायें कि वह हैं कौन? करते क्या हैं?

अनुराग भदौरिया ने कहा कि आजमगढ़ हो, मैनपुरी हो या फिर कोई दूसरी सीट मुलायम सिंह यादव यूपी की किसी भी सीट से चुनाव जीतने में सक्षम हैं। उनके बारे में कुछ भी बोलने से पहले ओमप्रकाश राजभर और उनके बेटे को कई बार सोचना चाहिए। गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव ने यहां से जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार वह आजमगढ़ नहीं, बल्कि मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे।

रिजेक्शन का सिलेक्शन कर इलेक्शन नहीं जीत सकते
बीजेपी पर निशाना साधते हुए अनुराग भदौरिया ने कहा कि रिजेक्शन का सिलेक्शन कर बीजेपी वाले इलेक्शन नहीं जीत सकते। कहा कि समाजवादी पार्टी के रिजेक्शन को ही भारतीय जनता पार्टी वाले सिलेक्शन कर रहे हैं। चाहें वह अमर सिंह हों या फिर नरेश अग्रवाल जैसे अन्य नेता। इनके दम पर बीजेपी बिल्कुल चुनाव नहीं जीत सकती।