30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व मंत्री डाक्टर वकार अहमद शाह का निधन

लंबे समय से बीमार चल रहे थे।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 15 Apr 2018, 10:21 PM IST

SP leader former Minister

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डाक्टर वकार अहमद शाह का लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से सुनते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। डाक्टर शाह लगभग पांच साल से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। रविवार को अचानक उनका निधन हो गया। वे छह साल से कोमा में थे। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके करीबी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सिविल अस्पताल पहुंचने लगे। डाक्टर वकार अहमद शाह बहराइच सदर विधानसभा से पांच बार विधायक रहे। पांचों पर वे सपा के टिकट पर ही चुने गए। वे कैबिनेट मंत्री भी रहे। डिप्टी स्पीर भी रहे हैं। उनके निधन से समाजवादी पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है।

डाक्टर वकार अहमद शाह के निधन की खबर आते ही बहराइच जिले में शोक की लहर दौड़ गई। शाह बहराच सदर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर पांच बार विधायक रह चुके हैं।

मुलायम सिंह के काफी करीबी थे
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता के असामयिक निधन से परिवार के साथ ही उनके शुभचिंतक और पार्टी के लोग स्तभ हैं। डाक्टर शाह मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी थे। सिविल अस्पताल में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शाह के निधन का समाचार सुनते ही पहुंचने लगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव , पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी सिविल अस्पताल पहुंच सकते हैं।

पांच बार विधायक रहे हैं
डाक्टर वकार अहमद शाह बहराइच सदर विधानसभा से पांच बार विधायक रहे। पांचों पर वे सपा के टिकट पर ही चुने गए। वे कैबिनेट मंत्री भी रहे। डिप्टी स्पीर भी रहे हैं। उनके निधन से समाजवादी पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है। उनका शव बहराइच लाया जा रहा है। डाक्टर शाह के बेटे भी समाजवादी पार्टी के टिकट पर 2017 में विधायक चुने गए हैं। शाह की पत्नी भी विधायक रही हैं।