
Ram Govind Chaudhry
लखनऊ. यूपी में जनसंख्या नियंत्रण कानून (UP Population Control Law) को लेकर बयानों की खींचतान शुरू हो गई है। सपा नेता राम गोविंद चौधरी (Ram Govind Chaudhry) ने इस पर तंज कसते हुए पीएम मोदी (PM Narendra Modi) और सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) को परिवार विहीन कह दिया है। रामगोविंद चौधरी ने जनसंख्या नियंत्रण को प्राकृतिक देन बताते हुए ये तक कह दिया कि पीएम और सीएम तो निरवंश हैं, इसलिए वह चाहे जो कानून ला सकते है। उन्होंने आगे कहा कि पीएम और सीएम का अपना कोई परिवार नहीं है। इसलिए वह पत्नी और परिवार का दर्द नहीं जानते। पीएम और सीएम को जनता से कोई प्यार नहीं है।
जनसंख्या प्राकृतिक देन है
सपा नेता ने कहा कि माना कि जनसंख्या को नहीं बढ़ाना चाहिए लेकिन यह एक प्राकृतिक देन है। मोबलाइजेशन से यह काम किया जा रहा है। बता दें कि यूपी में जनसंख्या नियंत्रण कानून पर चर्चा काफी तेज हो गई है। सरकार जल्द ही कानून लाने की तैयारी में है। इस कानून के मुताबिक दो से ज्यादा बच्चों वाले परिवार को सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं मिलेगा। जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए सरकार यह कानून ला रही है।
Published on:
22 Jun 2021, 11:37 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.