लखनऊ. राजधानी में एक बार फिर सपाइयों की दबंगई देखने को मिली। बुधवार को हजरतगंज चौराहे से अल्का तिराहे की ओर जा रही गाड़ी नंबर (यूपी 24 एए 7777) में बैठे सपा नेता को ट्रैफिक पुलिस द्बारा रोकना इतना नागवार गुजरा कि नेता ने पहले तो ट्रैफिक सिपाही को अपशब्द कहें, इतने पर भी मन नही भरा तो बीच बचाव में आये सीओ ट्रैफिक को वर्दी उतरवाने की धमकी दे डाली।
बुधवार को हजरतगंज में गाड़ी पर दो हूटर लगाये घूम रही थी। मौके पर मौजूद सीओ ट्रैफिक अवनीश मिश्रा ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया। गाड़ी के पर सपा नेता का झंडा व जिला अध्यक्ष का वोर्ड लगा होने के कारण सता के रसूख में चूर नेता ने गाड़ी नही रोकी और अल्का तिराहे की ओर बढ़ा दी। जिसके बाद आनन-फानन में इसकी सूचना ट्रैफिक कान्ट्रोल रूम मेंं को दी गई। सूचना के बाद हरकत में आये पुलिय कर्मचारियों ने गाड़ी को अल्का तिराहे पर रोक लिया। गाड़ी रोके जाने के बाद गाड़ी में बैठे सपा नेता जो खुद को शाहजहांपुर का जिला अध्यक्ष बता रहा था उसने पहले तो ट्रैफिक सिपाही को अपशब्द कहें और गाड़ी रोकने का विरोध किया। गाड़ी पकड़े जाने की सूचना मिलने पर मौके पर सीओ ट्रैफिक भी पहुंच गये। उन्होने गाड़ी के खिलाफ कार्रवाई करते हुये दोनो हूटरों को उतारा, साथ ही चालान भी किया। सत्ता के नशे में चूर सपा नेता ने सीओ ट्रैफिक को वर्दी उतरवाने की धमकी दे डाली। मामला सता धारी पार्टी के नेता से जुड़ा होने की बजह से अधिकारी कुछ भी कहने से डर रहे हैं।